-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Assam Ai Video Controversy Himanta Sarma Bjp Communal Politics
नवभारत संपादकीय: असम में बीजेपी का विवादास्पद वीडियो
- Written By: अंकिता पटेल
Assam AI Video: असम बीजेपी के एआई वीडियो में मुख्यमंत्री को मुस्लिमों पर निशाना साधते दिखाने से बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। यह पोस्ट सांप्रदायिक तनाव और हिंसा को बढ़ावा देने वाली बताई जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Himanta Sarma Controversy: आगामी कुछ सप्ताहों में चुनाव आयोग असम के विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर देगा। इस दौरान वहां की राजनीति गलत और विद्वेषपूर्ण दिशा में जा रही है। इससे जनता के बीच खलबली होना स्वाभाविक है। असम बीजेपी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो का शीर्षक ‘पॉइंट ब्लैक शॉट’ है।
इसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक राइफल से 2 मुस्लिमों पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं। राइफल से निकली गोली बीच में नजर आती है तथा वहां ‘नो मर्सी’ (कोई दया नहीं) लिखा हुआ है। यह वीडियो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाया गया है तथा हिंसा और दुर्भावना को बढ़ावा देने वाला है।
यद्यपि 2 समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने वाली इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है लेकिन वीडियो अभी भी देखा जा सकता है। मुद्दा यह है कि क्या मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का एक समुदाय की ओर बंदूक तानने वाले चित्र को किसने और किस स्तर पर स्वीकृति दी।
सम्बंधित ख़बरें
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
असम की बीजेपी इकाई ने क्यों इस तरह के वीडियो को जारी करना उचित समझा, जिसमें एक समुदाय को धमकाया गया है। क्या असम के चुनाव बंदूक की नोक पर कराने का संदेश इसमें निहित है? चुनाब के मौके पर नफरत व डर का माहौल बनाने का वीडियो क्यों जारी किया गया? नागरिकों के एक समूह तथा वामदलों ने गुवाहाटी हाईकोर्ट से इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
समूह ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार अपने भाषणों से घृणा फैला रहे हैं और संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई करना मंजूर कर लिया है। किसी भी मुख्यमंत्री को राज्य की जनता के साथ निष्पक्ष रवैया रखना चाहिए जिसमें किसी के प्रति दुर्भावना न हो। मुख्यमंत्री का पद राज्य में लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत करने के लिए होता है।
क्या असम के मुख्यमंत्री इसके विपरीत आचरण नहीं कर रहे हैं? राज्य में अंतिम मतदाता सूची जारी होने के पूर्व ही उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से 4.5 लाख मिया वोट काट दिए जाएंगे। यह ऐसा मुद्दा है जिसे चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और बीजेपी नेतृत्व को गंभीरता से लेना होगा। धर्मनिरपेक्ष भारत में संवैधानिक रूप से अल्पसंख्यकों को सुरक्षा व अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: डिजिटल क्रांति पर साइबर प्रहार गंभीर चुनौती
क्या असम में घुसपैठ की समस्या को हल करने के लिए ऐसा डराने व दहशत फैलाने वाला तरीका अपनाया जा रहा है? क्या राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में एक समुदाय विशेष को निशाना बनाना तय किया गया है? क्या बीजेपी की असम इकाई कुछ ज्यादा सक्रियता दिखा रही है और क्या इसे केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सहमति मिली हुई है? एसआईआर की अंतिम सूची में 2.43 लाख वोट कट गए हैं।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Assam ai video controversy himanta sarma bjp communal politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:38 PMमुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Jul 01, 2026 | 10:38 PMAtiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PMNEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
Jul 01, 2026 | 10:28 PMKriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Jul 01, 2026 | 10:17 PMराम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Jul 01, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














