-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- North East »
- Northeast India Earthquake Manipur Kamjong Magnitude 5 2 Morning Tremors
नींद में थे लोग और अचानक हिलने लगे घर, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 5.2 तीव्रता का बड़ा भूकंप, लोगों में दहशत
- Written By: अर्पित शुक्ला
पूर्वोत्तर भारत में मंगलवार सुबह 5:59 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। मणिपुर के कामजोंग में केंद्र होने के साथ असम और नागालैंड में भी झटके लगे, फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सांकेतिक तस्वीर
Northeast India Earthquake: पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह करीब 5:59 बजे धरती हिलने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई। इसका केंद्र मणिपुर के कामजोंग क्षेत्र में बताया गया है। भूकंप के झटके मणिपुर के साथ-साथ नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
EQ of M: 5.2, On: 21/04/2026 05:59:33 IST, Lat: 24.703 N, Long: 94.415 E, Depth: 62 Km, Location: Kamjong, Manipur.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/Z2UScSAau8 — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 21, 2026
मणिपुर की धरती 7 अप्रैल को भी दो बार भूकंप के झटकों से हिल गई थी। उस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता क्रमशः 4.3 और 3.0 दर्ज की गई थी। इन झटकों का असर इतना था कि कंपन अरुणाचल प्रदेश तक महसूस किया गया था।
भूकंप क्यों आता है?
पृथ्वी के अंदर कई टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती या खिसकती हैं, तो उस क्षेत्र को फॉल्ट लाइन कहा जाता है। समय के साथ इन प्लेट्स के बीच दबाव बढ़ता जाता है और जब यह दबाव अचानक रिलीज होता है, तो ऊर्जा बाहर निकलती है, जिससे भूकंप आता है।
भूकंप का केंद्र और तीव्रता क्या होती है?
भूकंप का केंद्र, जिसे एपिसेंटर कहा जाता है, वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे पृथ्वी के भीतर ऊर्जा का विस्फोट होता है। इसी स्थान पर कंपन सबसे अधिक महसूस होता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, झटकों का प्रभाव कम होता जाता है। हालांकि, यदि भूकंप की तीव्रता 7 या उससे अधिक हो, तो लगभग 40 किलोमीटर के दायरे में इसका असर काफी तेज हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Meta Summoned: Instagram Ads पर सरकार का बड़ा एक्शन, बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta को भेजा नोटिस
हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी
सिंधु जल समझौते पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा- आतंकवाद के खात्मे तक नहीं होगी कोई बातचीत
ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेजों के 500 मीटर के भीतर शराब-तंबाकू पर बैन; 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी का हवाला, मोनालिसा नहीं आई सामने; कोच्चि से खाली हाथ लौटी महेश्वर पुलिस की टीम
कैसे मापी जाती है तीव्रता?
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है, जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल भी कहा जाता है। इस पैमाने पर 1 से 9 तक के स्तर होते हैं। भूकंप के दौरान निकलने वाली ऊर्जा के आधार पर इसकी तीव्रता तय की जाती है, जिससे उसके प्रभाव और संभावित नुकसान का अनुमान लगाया जाता है।
Northeast india earthquake manipur kamjong magnitude 5 2 morning tremors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ पहली बार करेंगे साथ काम, मुंबई में शुरू होगा एक्शन प्रोजेक्ट, जल्द होगा बड़ा ऐलान
Jul 03, 2026 | 08:59 PMराम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PMछत्रपती संभाजीनगर में स्वच्छता के लिए सड़क पर उतरे अमोल येडगे, धूम्रपान करते मिले मनपा कर्मचारी को थमाया नोटिस
Jul 03, 2026 | 08:52 PMBIRAC Recruitment 2026: मैनेजर, प्रोग्राम ऑफिसर समेत 15 पदों पर भर्ती, 2.70 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 03, 2026 | 08:47 PMMeta Summoned: Instagram Ads पर सरकार का बड़ा एक्शन, बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta को भेजा नोटिस
Jul 03, 2026 | 08:33 PMसंभाजीनगर में लूट के विरोध पर हत्या, अपराध शाखा ने 48 घंटे में सुलझाया केस, पैर पर चाकू का वार बना मौत की वजह
Jul 03, 2026 | 08:31 PMAamir Khan Wedding: 150 मेहमान, खाने का खास मेन्यू और घर पर होगा समारोह, शादी से जुड़ी नई डिटेल्स आईं सामने
Jul 03, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM













