-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- North East »
- If My Son Had Links With Pakistan I Would Have Expelled Him Himanta Challenges Congress Leader
मेरे बेटे के पाकिस्तान से संबंध होते तो मैं उसे बेदखल कर देता…कांग्रेस नेता को हिमंत ने दी चुनौती
- Written By: रंजन कुमार
Himanta Biswa Sarma: हिमंत बिस्वा ने एक्स अकाउंट पर लिखा, मेरे बेटे के पाकिस्तान से संबंध होते तो मैं उसे बेदखल कर देता। क्या उस कांग्रेस नेता में हिम्मत होगी, जिसकी पत्नी के पाकिस्तान से संबंध हैं।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा। इमेज-सोशल मीडिया।
Himanta Biswa Sarma Tweet: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनके बेटे का पाकिस्तान से कोई संबंध हुआ तो वह उसे बेदखल कर देंगे। सरमा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन दिया-अगर, मेरे बेटे के पाकिस्तान से संबंध होते तो मैं उसे बेदखल कर देता। जब सबूत सार्वजनिक हो जाएंगे तो सवाल यह है कि क्या उस कांग्रेस नेता में हिम्मत होगी, जिसकी पत्नी के पाकिस्तान से संबंध हैं, कि वह उसे बेदखल कर दे?
इस वीडियो क्लिप में सरमा यह कह रहे हैं कि अगर कोई पाकिस्तानी बन जाता है तो मेरा उनसे रिश्ता कैसे हो सकता है? यह बात मेरे बेटे पर भी लागू होती है। यह बात मेरी मां पर भी लागू होती है। अगर, मेरा बेटा पाकिस्तान के करीब जाता है तो मुझे आधिकारिक तौर पर कहना होगा कि वह मेरा बेटा नहीं है। तो यह वो जिम्मेदारी है, जो हम उठाते हैं। मैं भी इस लड़ाई में लड़खड़ाता हूं तो यह सही होगा। अगर, मेरी मां कहे कि मैं उनका बेटा नहीं हूं।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर निशाना
वैसे, पूरे वीडियो क्लिप में सरमा किसी का नाम लेते हुए नहीं सुने गए। मगर, न्यूज18 ने रिपोर्ट किया कि उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ का जिक्र किया और अपने दावे को दोहराया कि बाद वाली पाकिस्तान के लिए काम करती हैं। सरमा ने दावा किया कि वह पाकिस्तान देश के लिए काम करती हैं और मेरे पास सबूत हैं। मेरे पास साफ सबूत हैं और मैं असम के मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि मेरे पास सबूत हैं कि पाकिस्तान की मदद करने वाले कार्टेल का वह हिस्सा है।
सम्बंधित ख़बरें
Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
कभी PM मोदी के जरिए हुई राजनीतिक एंट्री, अब भाजपा को हराकर बने विधायक; जानें प्रशांत किशोर का सियासी सफर
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
अगर मेरा बेटा पाकिस्तान से संबंध रखे, तो मैं उसे अस्वीकार कर दूँगा। सबूत सार्वजनिक होने पर सवाल यह है कि जिस कांग्रेस नेता की धर्मपत्नी पाकिस्तान से संबंध रखती हैं, क्या वह उन्हें अस्वीकार करने का साहस रखेगा? pic.twitter.com/huwg2NeIc5 — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) December 23, 2025
यह भी पढ़ें: ‘असम खुद ही बांग्लादेश में शामिल हो सकता है’, CM हिमंता बिस्वा सरमा के दावे से मचा हड़कंप
दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ भी होता तो दुख वैसा ही होता
बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति दीपू चंद्र दास की लिंचिंग पर सरमा ने कहा कि ऐसा कुछ किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ भी होता तो दुख वैसा ही होता। सरमा ने एक्स पर लिखा, जिस तरह से श्री दीपू दास को पीट-पीटकर मारा गया, उससे दो वजहों से गुस्सा आता है। पहला, क्या ऐसे काम करने वाले लोग इंसान हैं? दूसरा उसे इसलिए मारा गया, क्योंकि दीपू हिंदू था! दीपू मजदूर थे, जिनकी पिछले हफ्ते बांग्लादेश में पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उनके शरीर को आग लगा दी गई थी। शुरुआत में बताया गया था कि 27 साल के पीड़ित पर ईशनिंदा के आरोप में यह घटना हुई। मगर, पुलिस की जांच और परिवार वालों के साथ स्थानीय प्रतिनिधियों के बयानों से एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है कि घटना के पीछे काम की जगह का विवाद वजह हो सकता है।
If my son had links with pakistan i would have expelled him himanta challenges congress leader
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














