- Hindi News »
- North East »
- Himanta Biswa Sharma Congratulated On The Implementation Of The New Law
हिमन्त विश्व शर्मा ने तीन नए कानून के क्रियान्वयन का किया स्वागत, कहा महिलायें और बच्चें अब ज्यादा सुरक्षित रहेंगे
देश में 1 जुलाई 2024 से तीन नए बड़े कानूनों को लागू किया गया है। इन कानूनों में महिलाओं और बच्चों के प्रति सुरक्षा नियमों को और सख्त किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ने अपने बयान में कहा कि हम इन नए कानूनों के क्रियान्वयन पर दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
- Written By: नवनीत कुमार भारद्वाज

असम सीएम ( सोर्स - सोशल मीडिया )
गुवाहाटी: 1 जुलाई 2024 से पूरे देश में नए आपराधिक कानूनों को लागू किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने देश में आज से लागू हो रहें इस नए आपराधिक कानूनों का दिल से स्वागत किया। उन्होंने नए कानूनों के क्रियान्वयन का स्वागत करते हुए कहा कि असम के लोग इस दिन का काफी समय से इंतजार कर रहें थे, साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से भी इस प्रयास में सहयोग करने का आग्रह किया।
भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता आज यानी 1 जुलाई 2024 से देश में लागू हो गया है। इस नए कानून में एफआईआर पर जांच के बाद सुनवाई को लेकर एक निश्चित समय-सीमा तय की गई हैं। किसी व्यक्ति के शिकायत के बाद तीन दिन के अंदर सुनवाई को शूरु कर देने का प्रावधान रखा गया है, साथ ही कोर्ट के सुनवाई के 45 दिन के अंदर केस के नतीजे को घोषित कर देने का प्रावधान रखा गया है।
भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से पूरे देश में प्रभावी हो गए हैं। इन तीनों कानूनों ने ब्रिटिश कालीन कानूनों क्रमश- भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह ली है। शर्मा ने कहा, आज का दिन भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। इसके साथ ही, हमारा गणतंत्र आधुनिक प्रौद्योगिकी और नागरिक-केंद्रित सेवाओं पर आधारित एक नई प्रणाली में प्रवेश कर गया है।
सम्बंधित ख़बरें
असम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ
हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के सीएम, एनडीए के तीसरे कार्यकाल का भव्य आगाज
असम में हिमंता युग 2.0 की शुरुआत, मोदी-शाह की मौजूदगी में आज लेंगे शपथ, इन 4 चेहरों की कैबिनेट में एंट्री
PM मोदी की WFH अपील पर प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार; असम के मुख्यमंत्री के समारोह पर कसा तीखा तंज
मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ने कहा कि नए कानूनों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने ये भी कहा, पिछले कई महीनों से ‘टीम असम’ ने नए कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए व्यापक तैयारी की है। शर्मा ने पुलिस, लोकसेवकों, नागरिकों, वकीलों, नागरिक समाज और न्यायपालिका के सदस्यों सहित सभी हितधारकों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार का सहयोग करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ये कानून अपने मूल उद्देश्य को पूरा करेगा। देशवासियों के लिए अब सबसे अच्छी खबर यह है की न्याय व्यवस्था के बेहतर हो जाने पर अपराध होने की संभावना बहुत कम हो जायेगी।
Himanta biswa sharma congratulated on the implementation of the new law
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नांदेड़ पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन सफल, 470 तलवारें और 209 खंजर जब्त, आरोपी फरार
May 24, 2026 | 04:11 PMRohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
May 24, 2026 | 04:09 PM3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
May 24, 2026 | 04:02 PM‘धनबल की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं’, 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने कसी कमर; कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश
May 24, 2026 | 04:02 PMDavid Dhawan Party: डेविड धवन की स्टार स्टडेड पार्टी में जुटा बॉलीवुड, सलमान-करण समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
May 24, 2026 | 04:00 PMवर्धा में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार तापमान; 25 मई तक रेड अलर्ट जारी
May 24, 2026 | 03:58 PMसीहोर में अनोखा ‘मजीरा मार्च’, बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सड़क पर बिछाई दरी; किया महा-कीर्तन
May 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














