- Hindi News »
- North East »
- 12 Bangladeshi Citizens Were Illegally Entering India In Tripura Security Forces Caught Them
त्रिपुरा में अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे थे 12 बांग्लादेशी नागरिक, सुरक्षाबलों ने धर दबोचा
पश्चिमी त्रिपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे 12 बांग्लादेशी नागरिकों को सुरक्षाबलों ने धर दबोचा है। उनके एक भारतीय मददगार को गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: शुभम पाठक

त्रिपुरा में12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार (सोर्स:-सोशल मीडिया)
अगरतला: पश्चिमी त्रिपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे 12 बांग्लादेशी नागरिकों को सुरक्षाबलों ने धर दबोचा है। उनके एक भारतीय मददगार को गिरफ्तार किया गया है।
शनिवार से लेकर आज यानी रविवार तक दो स्थानों पर सुरक्षाबलों ने छापेमारी कर 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भारती नागरिक भी शामिल है जो कि इन लोगों की मददकर रहा था।
ये भी पढ़ें:-‘विपक्ष के पास ना तो नेता है न नीति’ हरियाणा सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
सम्बंधित ख़बरें
21 January History: पूर्वोत्तर राज्यों-मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस
त्रिपुरा के कुमारघाट में चंदा विवाद पर भड़की सांप्रदायिक हिंसा, घरों में लगा दी आज, इंटरनेट भी बंद
आजादी आंदोलन में लिया हिस्सा…पाकिस्तान को मारी ठोकर, हर भारतीय को पढ़नी चाहिए त्रिपुरा की ये कहानी
नवभारत विशेष: नस्लीय हिंसा से देश के विकास में बाधा, त्रिपुरा के छात्र की उत्तराखंड में हत्या
पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को पश्चिमी त्रिपुरा जिले के बामुतिया क्षेत्र से सात बांग्लादेशी नागरिकों को उनके भारतीय सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया। लेफुंगा थाने के प्रभारी अधिकारी सहदेव दास ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस की एक टीम ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बेरीमुरा इलाके से सात विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया।
अवैध दस्तावेज बरामद
प्रभारी अधिकारी सहदेव दास ने बताया कि वे भारत यात्रा के लिए वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद सभी सातों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हमने बांग्लादेशी नागरिकों की मदद करने के आरोप में एक भारतीय ऑटो चालक जीबान बैश को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को एक अन्य घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अगरतला के बाहरी इलाके लंकामुरा से पांच बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें:-रिसोड विधानसभा सीट: बीजेपी को हमेशा इस सीट से मिली है हार, कांग्रेस आज भी प्रबल दावेदार
इसके साथ ही पश्चिम अगरतला थाने के प्रभारी अधिकारी परितोष दास ने रविवार को कहा, ‘सीमा पर गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां देखीं और बिना पासपोर्ट के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में उन्हें हिरासत में ले लिया। दास ने कहा बाद में सभी बांग्लादेशी नागरिकों को हमारे हवाले कर दिया गया। उन्हें भारतीय पासपोर्ट अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’’
12 bangladeshi citizens were illegally entering india in tripura security forces caught them
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट में एसोसिएट पदों पर भर्ती, 1.36 लाख तक सैलरी, 16 अप्रैल से करें आवेदन
Apr 10, 2026 | 06:29 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: शहीद पुलिसकर्मियों के वारिसों को मिली सीधी नियुक्ति, जारी हुआ आदेश
Apr 10, 2026 | 06:28 PM‘यह पारी निडर और अविश्वसनीय थी’, पूर्व भारतीय कप्तान ने Mukul Choudhary की तारीफ में पढे कसीदे
Apr 10, 2026 | 06:25 PMएमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 15-20 अप्रैल के बीच आ सकते हैं नतीजे, ऐसे करें चेक
Apr 10, 2026 | 06:15 PMअमरावती की 56 जल परियोजनाओं में केवल 50.96% पानी शेष, गर्मी में जलसंकट की आशंका
Apr 10, 2026 | 06:09 PMतकनीकी खराबी या ईरान की साजिश… 12,000 मीटर की ऊंचाई से फारस की खाड़ी में क्रैश हुआ US का ट्राइटन ड्रोन
Apr 10, 2026 | 06:08 PMसमझदार बंदर ने पानी पीकर बंद किया नल, पानी बचाने का दिया बड़ा संदेश
Apr 10, 2026 | 06:02 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














