- Hindi News »
- Movies »
- Regional Cinema »
- Mirzapur 3 Best Dialogues Which Leave Viewers Speech Less
मिर्जापुर 3 के वो डायलॉग जिन्होंने जीता दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर बनेंगे मीम
मिर्जापुर 3 प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो चुकी है। ताजा सीजन में किरदारों के कुछ ऐसे डायलॉग हैं, जो दर्शकों के उत्साह को कई गुना बढ़ा देते हैं। कुछ पंच लाइन है तो वहीं कुछ लंबे डायलॉग हैं, लेकिन यह ऐसे डायलॉग है जिन्हें इस सीजन की जान कहा जा सकता है। जिसकी वजह से मिर्जापुर का ये सीजन यादगार बन जाएगा।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: मिर्जापुर 3 में भी मिर्जापुर सीजन 1 और सीजन 2 की तरह पंच लाइन और जबरदस्त डायलॉग की भरमार है। कुछ ऐसे डायलॉग भी हैं, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वहीं कुछ गंभीर डायलॉग भी हैं, जिसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। कुछ इसी तरह के डायलॉग जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता है और यह डायलॉग इस सीजन की जान बन गए हैं। चलिए डालते हैं इन डायलॉग पर एक नजर…
जिनके पेट में दांत होते हैं उनके ठिकाने भी बहुत होते हैं
यह डायलॉग गोलू तब बोलती है जब उसे यह शक हो जाता है कि कालीन शरद शुक्ला के पास है। लेकिन गुड्डू पंडित यह कहता है कि उसके सभी ठिकाने पर तो हम नजर दौड़ा ही चुके हैं। तब गोलू इस डायलॉग का इस्तेमाल करती है।
खेल आज भी वही है बस मोहरे बदल गए हैं
यह डायलॉग इस सीजन में कई बार आपको सुनने को मिलेगा। अलग-अलग मौके पर अलग-अलग किरदारों ने इस डायलॉग का इस्तेमाल किया है। दरअसल मिर्जापुर पर कभी कालीन भैया का राज हुआ करता था और अब गुड्डू पंडित की हुकूमत चल रही है। इसी बात को लेकर यह डायलॉग कई बार इस्तेमाल किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
शूट के पहले दिन पर पति अली फजल ने दिया खास सरप्राइज, ऋचा चड्ढा के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
Ali Fazal: गुड्डू भैया ले रहे पहलवानी की ट्रेनिंग, मिर्जापुर फिल्म में और दमदार दिखेंगे अली फजल
यूके पार्लियामेंट में अली फजल की हॉलीवुड फिल्म ‘रूल ब्रेकर्स’ की खास स्क्रीनिंग, सामने आई PHOTOS
9 साल पहले इस फिल्म ने लिखी प्यार की नई परिभाषा, आज भी बनी हुई है युवाओं की पहली पसंद!
सिरे ढूंढने जाओगी तो भटक जाओगी
लाला और उसकी बेटी शबनम के बीच जेल में बात हो रही है लाला की बेटी को ये लगता है कि उसके परिवार की यह हालत उसकी वजह से हुई है, तब लाला उसे इस डायलॉग के माध्यम से समझाता है, कि सिरे ढूंढ़ने जाओगी तो भटक जाओगी, हम जिस व्यापार में है उसमें तो यह होना ही था, मलाल तो इस बात का है कि हम तुम्हें इस दलदल से निकाल नहीं पाए।
घोषणा पत्र का वादा कमरे में कौन पादा
मुख्यमंत्री के कार्यालय में कैबिनेट मीटिंग चल रही है। जहां मंत्रीगण भी बैठे हुए हैं। इस बीच मंत्री जी मुख्यमंत्री मैडम से कहते हैं। घोषणा पत्र का वादा और कमरे में कौन पादा यह कोई नहीं पूछता मैडम। इस डायलॉग की टाइमिंग और कॉमिक सेंस बेहद बढ़िया है आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
पोस्टर बड़ा करना है तो छोटी हरकतें छोड़ दीजिए नेताजी
ये डायलॉग गोलू और नेताजी के बीच में है। नेताजी जो गोलू को जेपी यादव का पता बताने वाले हैं। गोलू उन्हें सुझाव देती है कि अगर अपने कद को बड़ा करना है तो अपनी ओछी हरकतों से बाज आना होगा।
कवि सम्मेलन ने उड़ाया गर्दा
डायलॉग के अलावा इस फिल्म में कवि सम्मेलन वाला एक सीन है और उस सीन ने जबरदस्त धमाल मचाया है। कवि सम्मेलन का दृश्य इस पूरे सीजन की धड़कन कहा जा सकता है। जिसमें दर्शकों को न सिर्फ मजा आया बल्कि वह हंसते-हंसते भी लोटपोट नजर आये। डायलॉग के अलावा नारेबाजी वाला एक सीन है। जिसमें गुड्डू पंडित के लिए नारा दिया गया है। सारे झंडू हो गए ढेर, गुड्डू भैया बन गए शेर। ये कहा जा सकता है कि ऊपर बताए गए सभी डायलॉग लंबे समय तक याद रखे जाएंगे।
Mirzapur 3 best dialogues which leave viewers speech less
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














