सुशांत सिंह की मौत के समय एक नहीं दो सदमे से गुजर रहे थे अली फजल

बॉलीवुड एक्टर Ali Fazal ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी डेथ के वक्त वह दोहरे सदमे से गुजर रहे थे। चलिए जानते हैं इस विषय पर उन्होंने क्या कुछ कहा है।
Ali Fazal React On Sushant Singh Rajput Death
सुशांत सिंह की मौत के 3 दिन बाद हुआ था अली फजल की मां का निधन
Published on
Updated on

StartFragment

Ali Fazal React On Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के समय देशभर सदमे में था। उनकी मौत किस वजह से हुई उसके बारे में अब भी रहस्य बना हुआ है। अली फजल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में बात करते हुए नजर आए हैं और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उस वक्त वो दोहरे सदमे से गुजर रहे थे। क्योंकि 3 दिन बाद ही उनकी मां का निधन हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सभी लोगों ने रिएक्शन दिया था, लेकिन अली फसल की तरफ से उस समय कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। अब जाकर अली फजल ने उस विषय पर बात की है। इंटरव्यू के दौरान अली फजल ने बताया कि वह उस समय बड़े सदमे से गुजर रहे थे। तीन दिन बाद ही उनकी मां का निधन हुआ था।

मिड डे से बात करते हुए अली फजल ने बताया कि जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आई तीन दिन बाद उनकी मां चल बसी थी। उस समय वह दुनिया की खबरों से दूर थे। अली फजल ने बताया कि जब भी कोई ऐसी खबर आती है तो बहुत दुख होता है और यह अजीब था कि मैं इस समय एक और बड़े सदमे से गुजर रहा था। मैं उस वक्त लखनऊ के अस्पताल में था और मां की हालत को लेकर जूझ रहा था, इसलिए किसी और चीज को समझने और प्रोसेस करने का वक्त नहीं था।

सुशांत से नहीं हुई थी अली की कभी मुलाकात

बातचीत के दौरान अली फजल ने यह भी बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत से कभी मिल नहीं पाए थे। बस एक बार एक ऑनलाइन डिस्कशन में दोनों एक साथ हुए थे। अली फजल ने साफ किया कि उन्होंने साइंस के बारे में कोई पोस्ट की थी और उस पर सुशांत सिंह राजपूत ने रिएक्ट किया था। अली फजल ने बताया कि मैं बहुत हैरान था कि उन्हें विज्ञान की बहुत बारीक समझती और वह उसे चीज को समझ पाए थे, मैं जिसकी बात कर रहा था हम दोनों दूर से ही एक दूसरे को दुआ सलाम किया करते थे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की बात करें तो 5 साल पहले उनका निधन हुआ था। 14 जून 2020 देशभर के लिए सदमे वाला दिन बन गया था, क्योंकि उसी दिन अचानक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आई थी और उनकी मौत की खबर न्र सभी को हैरान कर दिया था। उनके मौत की वजह अब तक उनके चाहने वालों को पता नहीं चल पाई है। इस मामले पर सोशल मीडिया और मीडिया पर खूब चर्चा हुई आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी चला, लेकिन हकीकत में क्या हुआ था लोग इससे अब भी अनजान है।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com