- Hindi News »
- Movies »
- Hollywood »
- Anant Ambani And Radhika Merchant Grand Wedding Will Be Shown On Kim Kardashian Reality Show
किम कार्दशियन के रियलिटी शो में दिखाया जाएगा अनंत और राधिका का ग्रैंड वेडिंग
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शादी समारोह में किम और उनकी बहन क्लोए ने भी शिरकत की। इस दौरान अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकार किम करदाशियां ने बताया कि इस शानदार समारोह को उनके टीवी शो द कार्दशियन में दिखाया जाएगा।
- Written By: सोनाली झा

(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपनी बहन क्लोए कार्दशियन के साथ किम कर्दाशियन शामिल हुई थीं। इस दौरान अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकार किम करदाशियां ने बताया कि इस शानदार समारोह को उनके टीवी शो द कार्दशियन में दिखाया जाएगा। अनंत और राधिका के विवाह समारोह में राजनीतिक नेताओं के साथ ही बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के हस्तियों के साथ देश के लगभग सभी शीर्ष क्रिकेटर शामिल हुए।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शादी समारोह में किम और उनकी बहन क्लोए ने भी शिरकत की। क्लोए ने हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फिल्म निर्माण दल के सदस्यों को कैमरे और माइक थामे देखा जा सकता है और कार्दशियन बहनें भी इस वीडियो में नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशंसकों ने संभावना जताई कि यह शूटिंग रियलिटी शो ‘द करदाशियां’ के लिए की जा रही है।
किम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थीं। किम ने यह भी खुलासा किया वे अपने लोकप्रिय रियलिटी शो के लिए शूटिंग कर रहे थे। किम ने लिखा कि हमें अपने वीडियो के स्क्रीनशॉट को साझा करना पड़ा क्योंकि हम एक साथ दुनिया की यात्रा करने के लिए बहुत खुश हैं। हम ‘द कार्दशियन’ को भी फिल्माएंगे, इसलिए आप लोग किम और क्लोए को भारत जाते हुए देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
टेलीकॉम, रिटेल और FMCG के बाद अब आइसक्रीम पर रिलायंस की नजर, लॉन्च किया नया ब्रांड, कितना बड़ा है मार्केट?
कोलंबिया के 80 दरियाई घोड़ों को बचाने की अपील, ‘वनतारा’ में आजीवन घर देने का अनंत अंबानी ने रखा प्रस्ताव
Anant Ambani Birthday: भाई कहकर सलमान खान ने लुटाया प्यार, अनंत अंबानी के बर्थडे पर उमड़ा सितारों का सैलाब
अनंत अंबानी के बर्थडे पर चमका बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई में दिखा खास नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अनंत और राधिका की शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हैं। एक फोटो में अनंत और राधिका एक दूसरे को देख रहे हैं। दूसरे फोटो में प्रियंका चोपड़ा बड़े प्यार से अपने पति निक जोनस को देख रही हैं। इस रोमांटिक फोटो में कपल प्यारे लग रहे हैं। तीसरे फोटो में एक्ट्रेस येलो कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज के कैप्शन में लिखा कि जाहिर है मुझे बनारस का चाट और बारात में नाचना बहुत याद आएगा। यह एक बहुत ही खास रात थी, दो सबसे दयालु और शालीन लोगों का जश्न मनाने के लिए जिन्हें मैं जानता हूँ। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, भगवान हमेशा आपके रिश्ते की रक्षा करें। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्ति। बता दें कि 13 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभ आशीर्वाद की रस्म शाम 6 बजे से शुरू होगा। अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद रस्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।
Anant ambani and radhika merchant grand wedding will be shown on kim kardashian reality show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMमुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
May 26, 2026 | 12:05 PMस्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारी गायब, फर्श पर लेटने को मजबूर गर्भवती महिला
May 26, 2026 | 12:03 PMश्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














