डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे अनंत अंबानी के वंतारा सेंटर, बोले- यहां के जानवर मुझसे बेहतर...

Trump Jr praises Vantara: भारत दौरे पर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने जामनगर में अनंत अंबानी के वंतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर का दौरा किया और कहा कि यहां के जानवर मुझसे बेहतर जिंदगी जीते हैं।
Donald Trump Jr visits Anant Ambani Vantara Centre, says the animals here are better than me
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे अनंत अंबानी के वंतारा सेंटर
Published on
Updated on

Donald Trump Jr India visit: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने गुजरात के जामनगर में स्थित अनंत अंबानी के वंतारा वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर का दौरा किया। अंबानी परिवार के विशेष मेहमान के रूप में आए ट्रंप जूनियर ने पूरे परिसर का जायजा लिया और यहां मौजूद विश्वस्तरीय सुविधाओं की जमकर सराहना की।

जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के पास स्थित 3,000 एकड़ में फैला वंतारा कैंपस देश के सबसे बड़े वन्यजीव बचाव और पुनर्वास केंद्रों में से एक माना जाता है। यहां दुनिया के कई हिस्सों से लाए गए घायल, बीमार या संकटग्रस्त जानवरों का संरक्षण, इलाज और पुनर्वास किया जाता है। अनंत अंबानी बीते कुछ वर्षों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस बनाया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कही ये बात

दौरे के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा सेंटर नहीं देखा। उन्होंने मज़ाकिया लहजे में कहा कि ये जानवर मुझसे बेहतर जीते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वंतारा में जानवरों के प्रति संवेदनशीलता और उनके कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास बेहद प्रेरणादायक हैं।

अनंत अंबानी की पहल को बताया मिसाल

ट्रंप जूनियर ने कहा कि यहां जानवरों को उनका प्राकृतिक माहौल दिया गया है। उन्हें न सिर्फ सुरक्षित रखा गया है, बल्कि उन्हें नई जिंदगी दी जा रही है। आप जब इन जानवरों की आंखों में देखते हैं, तो आपको वह शांति और जिंदगी नजर आती है जो कहीं और नहीं मिलती। उन्होंने अनंत अंबानी की पहल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल बताया।

अनंत अंबानी का वंतारा

वंतारा कैंपस में बाघ, शेर, तेंदुए, हाथी, गैंडे, विदेशी प्रजातियों और कई अन्य वन्य जीवों के लिए विशेष एनक्लोजर बनाए गए हैं। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों, बायोलॉजिस्ट और ट्रेनर्स की एक बड़ी टीम 24×7 जानवरों की देखभाल में लगी रहती है। जानवरों के लिए प्राकृतिक वातावरण, मानसिक उत्तेजना, पोषण और सुरक्षित रहन-सहन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com