

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' आए दिन कोई ना कोई बवाल होता रहता है। इस बार कुछ ऐसा हो गया, जो इससे पहले इस शो में कभी नहीं हुआ था। इस हफ्ते 10 सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। इन लोगों को ये ऑप्शन दिया गया था कि राशन पाने के लिए किन्हीं 2 लोगों को जेल जाना होगा या फिर किसी 1 को एलिमिनेट करना होगा। इस पर अविनाश मिश्रा और चुम दरांग के बीच बहुत ही खतरनाक झगड़ा हो गया, जिसके बाद सारे घर वालों ने मिलकर अविनाश को ही घर से बाहर कर दिया।
बिग-बॉस के बुधवार के प्रोमों में दिखाया गया कि जिसमें सभी घर वाले लिविंग एरिया में बैठे हैं और तभी बिग-बॉस कहते हैं, 'अगर घर वाले चाहते हैं कि घर में राशन आए और घर का भविष्य अच्छा हो, तो अभी के अभी आप लोगों को 2 घर वालों को जेल में कैद करना होगा या फिर किसी एक को घर से बेघर करना होगा।'
बिग-बॉस की घोषणा के बाद अविनाश खुद ही पूरे घर में जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं, 'कौन-कौन चाहता ही कि अविनाश जेल में जाए।' तभी आरफीन खान उनसे कुछ कहते हैं, जिससे अविनाश उनसे भिड़ने लगते हैं और बोलते हैं, 'मुझसे मत उलझो।' इस पर दोनों के बीच लंबी बहस होती है। अविनाश कहते हैं, 'किसी में दम नहीं है अकेला बोलने का। जब मैं बोलता हूं, तब सब लोग बाहर निकलकर आते हैं।' इन दोनों की बहस हो ही रही होती है, तभी अविनाश चुम दरांग से भिड़ने लगते हैं। यह भी देखें-अनिरुद्धाचार्य महाराज ने क्या सचमुच सलमान खान के पैर छुए? ‘बिग बॉस 18’ के सेट से फोटो वायरल
चुम दरांग आरफीन खान को समझा रही होती हैं, तभी अविनाश उनसे ही लड़ने लगते हैं। अविनाश कहते हैं, 'मुझसे बात कर।' इस पर चुम कहती है, 'तुम सुन रहे क्या।' चुम अपना आपा खो देती है। चुम अविनाश के लिए अपशब्द कह देती हैं। अविनाश इस पर आउटऑफ कंट्रोल हो जाते हैं और चुम पर हमला करने की कोशिश करते हैं। उनके इस बर्ताव को देखकर सारे घर वाले मिलकर 10 वोट्स से उन्हें ही घर से बेघर कर देते हैं।