- Hindi News »
- Movies »
- Celebrities »
- Aparshakti Khurana Gave Special Credit To Stree 2 Director Amar Kaushik And Writer Niren Bhatt
अपारशक्ति खुराना ने स्त्री 2 के डायरेक्टर और लेखक को बताया शिप का कैप्टन
फिल्म स्त्री 2 की क्रेडिट वॉर अभी थमी नहीं है। अपारशक्ति खुराना ने लेखक और डायरेक्टर को फिल्म की सफलता के क्रेडिट का असली हकदार बताया है। अपारशक्ति खुराना ने डायरेक्टर अमर कौशिक को शिप का कैप्टन बताया है। पीआर स्ट्रेटजी के तहत राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को ही फिल्म का सारा क्रेडिट मिला।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ा, फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आए। लेकिन फिल्म की सफलता का क्रेडिट सिर्फ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मिलता दिख रहा है। उस पर अपारशक्ति खुराना ने पहले एक बयान दिया था कि अगर वह कुछ कहेंगे तो बात दूर तक जाएगी। लेकिन अब एक बार फिर अपारशक्ति खुराना ने फिल्म की सफलता का असली हकदार फिल्म के डायरेक्टर और लेखक को बताया है। इतना ही नहीं अपारशक्ति खुराना ने यह भी कहा है कि फिल्म की सफलता किसी एक की वजह से नहीं होती, बल्कि वह पूरे टीम की मेहनत का नतीजा होता है।
अपारशक्ति खुराना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में ‘स्त्री 2’ की सफलता और उसके क्रेडिट को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा ऐसा कैसे हो सकता है कि एक ही इंसान ने फिल्म बना दी और एक ही इंसान ने एक्टिंग कर दी। उन्होंने आगे यह कहा कि फिल्म बनाना एक कलेक्टिव एफर्ट होता है। जिसमें प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर, एक्टर और टेक्निकल क्रू सभी की मेहनत लगती है और उसके बाद जाकर जब दर्शक उसे पसंद करते हैं, तब फिल्म सफल होती है।
ये भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न के आरोप पर जयसूर्या ने तोड़ी चुप्पी
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
अपारशक्ति ने स्त्री 2 की सफलता के क्रेडिट पर उठाया सवाल
ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अपारशक्ति खुराना ने कहीं ना कहीं फिल्म की सफलता के क्रेडिट पर सवाल उठाया है। दरअसल स्त्री 2 की सफलता का क्रेडिट राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को मिल रहा था। इससे पहले दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने इसे पीआर की स्ट्रैटेजी बताया था।
क्रेडिट ना मिलने से नाराज हैं एक्टर
इंटरव्यू के दौरान अपरिशक्ति खुराना ने यह भी कहा की फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक शिप के कप्तान हैं, इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के लेखक निरेन भट्ट को भी फिल्म की सफलता में योगदान देने वाला अहम इंसान बताया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अपारशक्ति खुराना कहीं ना कहीं फिल्म के सफलता का क्रेडिट पूरी तरह से न मिलने पर नाराज नजर आ रहे हैं और उनकी नाराजगी वाजिब भी है। अब ऐसे में देखना यह होगा कि उनके इस बयान पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है क्योंकि इस मामले पर अभी तक राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
Aparshakti khurana gave special credit to stree 2 director amar kaushik and writer niren bhatt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM










