-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Box Office Collection Of Stree 2 Goat Khel Khel Mein
स्त्री 2 ने मारी 500 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री, क्या विजय की गोट पर चलेगा श्रद्धा कपूर का जादू
- Written By: सोनाली झा
विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी गोट 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' 500 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री मार चुकी है। गोट ने रिलीज के पहले दिन 43 करोड रुपए की ओपनिंग की है।

स्त्री 2 और गोट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मुंबई: वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ यानी गोट 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। थलपति विजय के फैंस ढोल की थाप पर नाचते हुए फिल्म गोट का स्वागत किए हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ 500 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री मार चुकी है। स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विजय की गोट
विजय की गोट में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन और शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में है। फिल्म में विजय का डबल रोल दिखाया गया है। फिल्म को लेकर विजय के प्रशंसक के बीच भारी उत्साह देखने को मिला है। हालांकि समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन भी सामने आ गया है।
गोट का कलेक्शन
विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ यानी गोट ने रिलीज के पहले दिन 43 करोड रुपए की ओपनिंग की है। इसी तरह विजय की फिल्म श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 के फर्स्ट डे कलेक्शन को पीछे छोड़ने में विफल रही है। अब हर किसी की निगाहें इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई है। विजय ने अपनी गोट फिल्म के ट्रेलर में अपने एक्शन से भरपूर अवतार से अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
Baby Boy Names: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? बॉलीवुड से प्रेरित ये 10 नाम हैं मॉडर्न और मीनिंगफुल
ये भी पढ़ें- यश जौहर ने मुंबई आने के लिए अपने घर में की थी चोरी
स्त्री 2 की कहानी
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 में सरकटा नाम का राक्षस गांव से महिलाओं को उठाकर ले जाता है। सरकटा कोई और नहीं बल्कि गांव का पूर्वज ही है जो कभी पितृसत्तात्मक सोच रखा करता था और महिलाओं को समाज में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता था। सरकटा एक-एक करके गांव की कई महिलाओं को उठा ले गया है और इस बार उसका अंत करने के लिए विक्की के साथ कई शक्तियां एक हो जाती हैं और उसका अंत करती हैं।
स्त्री 2 का कलेक्शन
स्त्री 2 रिलीज के बाद से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। स्त्री 2 ने अपने आगे किसी फिल्म को टिकने नहीं दिया है। साल 2018 की फिल्म स्त्री के अगले पार्ट ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन में 492.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 22वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 5.00 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 402.90 करोड़ रुपये हो गया।
खेल खेल में की कमाई
खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। खेल खेल में ने रिलीज के तीसरे बुधवार को महज 52 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 30.88 करोड़ रुपये हो गए है।
ये भी पढ़ें- बर्थडे स्पेशल: राकेश रोशन ने क्यों नहीं किया अमिताभ बच्चन के साथ
Box office collection of stree 2 goat khel khel mein
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
Jul 14, 2026 | 02:39 PMक्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PMमहाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
Jul 14, 2026 | 02:37 PMBaby Boy Names: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? बॉलीवुड से प्रेरित ये 10 नाम हैं मॉडर्न और मीनिंगफुल
Jul 14, 2026 | 02:32 PMबदल रही है जेडीयू! नीतीश कुमार के पुराने ट्रैक से क्यों अलग दिख रही है पार्टी, इस लिस्ट से समझें नए समीकरण
Jul 14, 2026 | 02:26 PMGondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना
Jul 14, 2026 | 02:25 PMभोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें
Jul 14, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM










