- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Rakesh Roshan Why Did Not Work With Amitabh Bachchan
बर्थडे स्पेशल: राकेश रोशन ने क्यों नहीं किया अमिताभ बच्चन के साथ काम, जानें क्या है वजह
- Written By: सोनाली झा
राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर 1949 को हुआ था। राकेश रोशन आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। निर्देशक ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।

राकेश रोशन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर 1949 को हुआ था। राकेश रोशन आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। निर्देशक ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। राकेश रोशन ने साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म घर घर की कहानी से एक्टिंग की शुरुआत की थी।
राकेश रोशन इसके बाद फिल्म पराया धन, मन मंदिर, आंखों-आंखों में, खट्टा मीठा, खेल-खेल में, खूबसूरत आखिर क्यों और तीसरी आंख जैसी फिल्मों में भी नजर आए। इसके बाद राकेश ने डायरेक्शन की तरफ अपना रुख किया। राकेश रोशन एक्टिंग से ज्यादा डायरेक्शन में सफल रहे। उनके निर्देशन में बनी सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई। राकेश रोशन ने अपने करियर में लगभग 84 फिल्मों में काम किया है।
राकेश रोशन ने किया बिग बी के साथ काम
राकेश रोशन ने कई एक्टर संग बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर काम किया हैं। राकेश रोशन और अमिताभ बच्चन ने कभी एक साथ काम नहीं किया हैं। दरअसल, राकेश ने अमिताभ बच्चन को ध्यान में रखकर एक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म का नाम ‘किंग अंकल’ था। इस फिल्म की पूरी तैयारी हो गई थी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू करके के ठीक पहले बिग बी ने यह फिल्म करने से मना कर दिया। राकेश ने इसके बाद यह फिल्म जैकी श्रॉफ को ऑफर किया।
सम्बंधित ख़बरें
KBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
क्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने हेल्थ अपडेट के बीच लिखी कविता, फैंस बोले- शहंशाह हमेशा मजबूत
राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड ने किया था हमला
राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड ने हमला किया था, जिसमें उन्हें दो गोलियां लगी थीं। दरअसल, साल 2000 में राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक को फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से लॉन्च किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। जिसके बाद राकेश रोशन को अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकी दी गई। इसके बाद उनकी सुरक्षा में कुछ पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनकी ये सुरक्षा हटा दी गई।
राकेश रोशन को लगी थी दो गोली
राकेश रोशन पर कुछ दिनों बाद हमला हुआ। 21 जनवरी 2000 को राकेश रोशन मुंबई के सांता क्रूज में स्थित अपने ऑफिस से बाहर निकले। उसी समय उनपर हमला हुआ। इस दौरान उन पर छह राउंड फायरिंग की गई। जिसमें से एक गोली उनके कंधे पर लगी जबकि दूसरी उनकी छाती में लगी थी। इसके बाद उनके ड्राइवर ने उन्हें जल्दी से अस्पताल पहुंचाया। ये गोली उन्हें केवल डराने के लिए मारी गई थी। वह बिल्कुल ठीक हैं।
Rakesh roshan why did not work with amitabh bachchan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














