
स्त्री 2 और गोट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मुंबई: साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ यानी गोट 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। थलपति विजय के फैंस ने जोश और उत्साह के साथ गोट का सिनेमाघरों में स्वागत किया। इस मौके पर विजय के फैंस ढोल की थाप पर जमकर नाचते दिखाई दिए। वहीं श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ का 26वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। आइए जानते हैं, स्त्री 2 और गोट ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई की है।
विजय की गोट में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन और शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में है। फिल्म में विजय का डबल रोल दिखाया गया है। फिल्म को लेकर विजय के प्रशंसक के बीच भारी उत्साह देखने को मिला है। हालांकि समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ यानी गोट ने रिलीज के पहले दिन 43 करोड रुपए की ओपनिंग की। गोट ने दूसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की। गोट ने शनिवार को 33 करोड़ रुपये की कमाई की। गोट ने रविवार को तमिल में 30 करोड़, हिंदी में .7 करोड़ और तेलुगु में 1.5 करोड़ की कमाई की। विजय की गोट ने सोमवार को 14.1 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 151.11 हो चूका है।
ये भी पढ़ें- विवादों में रही अनुराग कश्यप की शादीशुदा जिंदगी
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 में सरकटा नाम का राक्षस गांव से महिलाओं को उठाकर ले जाता है। सरकटा कोई और नहीं बल्कि गांव का पूर्वज ही है जो कभी पितृसत्तात्मक सोच रखा करता था और महिलाओं को समाज में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता था। सरकटा एक-एक करके गांव की कई महिलाओं को उठा ले गया है और इस बार उसका अंत करने के लिए विक्की के साथ कई शक्तियां एक हो जाती हैं और उसका अंत करती हैं।
स्त्री 2 रिलीज के बाद से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। स्त्री 2 ने हाल ही में 500 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री मारी हैं। स्त्री 2 ने 26वें दिन यानी सोमवार को 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 530.50 करोड़ रुपये हो गया। श्रद्धा कपूर की फिल्म जल्दी शाहरुख़ खान की पठान से आगे निकल जाएगी। पठान का लाइफटाइम कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपये हैं।






