

Amitabh Bachchan Ayodhya Land: उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद से जहां एक तरफ वहां की जमीन की मांग आसमान छू रही है। तो वहीं दूसरी ओर देश के बड़े-बड़े उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे इस धार्मिक नगरी में निवेश करने के लिए भारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सबसे आगे चल रहा है, जिन्होंने अयोध्या में अपनी पैतृक जड़ों से जुड़ने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। अमिताभ बच्चन ने इस निवेश से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
हाल ही में आयोजित एक रियल एस्टेट समिट के दौरान फेमस रियल स्टेट कारोबारी अभिनंदन लोढ़ा ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साल 2023 में जब वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे, तब एक रात उनके फोन पर कुछ मिस्ड कॉल आईं। जब उन्होंने अपना फोन चेक किया तो वहां एक मैसेज लिखा हुआ था कि मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं, जब सुविधा हो तो कृपया बात करें। यह मैसेज देखते ही बिल्डर के होश उड़ गए और उन्होंने फौरन उसी समय पलटकर वापस फोन मिलाया।
अभिनंदन लोढ़ा ने जब वापस फोन किया तो भारत में उस समय रात के लगभग 3 बज रहे थे। इतनी देर रात को भी सदी के महानायक पूरी तरह एक्टिव थे और उन्होंने फोन उठाते ही अपनी दिली ख्वाहिश शेयर की।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और अपनी जमीन से उनका गहरा लगाव है। यही वजह है कि वह रामनगरी अयोध्या में अपने लिए एक खास जमीन का टुकड़ा खरीदना चाहते हैं ताकि वहां अपना घर बना सकें।
इस बातचीत के दौरान जब एक्टर अमिताभ बच्चन ने 15 हजार स्क्वायर फीट की जगह के लिए कीमत जाननी चाही, तो लोढ़ा हैरानी में पड़ गए। उन्होंने संकोच करते हुए कहा कि 'वह इतने बड़े सुपरस्टार से भला कीमत की बात कैसे कर सकते हैं।
इस पर अमिताभ बच्चन ने एक आम खरीदार की तरह प्रक्रिया को पूरा करने पर जोर दिया। जब लोढ़ा ने बताया कि इस जमीन की तय की गई कीमत करीब 15 करोड़ रुपये होगी, तो अमिताभ बच्चन ने बिना कोई मोलभाव किए अगले ही दिन पूरी रकम ट्रांसफर कर दी।
अयोध्या में निवेश करने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन देश के पहले बड़े सेलिब्रिटी माने जाते हैं। उन्होंने 'द सरयू' प्रोजेक्ट के तहत यह जमीन खरीदी थी, जो राम मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
इसके बाद भी अमिताभ बच्चन ने वहां अपना निवेश जारी रखा और हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर भी एक बड़ा भूखंड खरीदा। पिछले कुछ समय में उन्होंने तिहुरा मांझा इलाके में भी करोड़ों की जमीन अपने नाम की है।