
लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगी। अभिनेत्री (42) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडिया साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने नए ‘लेंस’ दिखाए। वीडिया में उन्होंने कहा, ‘‘ सिटाडेल के लिए आंखों का नया रंग, आपको कैसा लगा?”
वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का पहला सीजन पिछले साल रिलीज हुआ था। इसमें प्रियंका, रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी और एशले कमिंग्स मुख्य भूमिका में थे। सीरीज के भारतीय संस्करण ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य किरदार निभा रहे हैं। राज निदिमोरु और कृष्णा डीके निर्देशित यह सीरीज सात नवंबर से ओटीटी मंच ‘प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित की जाएगी।
ये भी पढ़ें- लेटेस्ट फोटोशूट में प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। प्रियंका को उस मौके पर पति निक जोनस ने खास तोहफा दिया था। निक जोनस प्रियंका से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें इंप्रेस करने का कोई भी मौका नहीं चूकते।
निक और प्रियंका की लव स्टोरी
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी को पांच साल हो चुके हैं। कपल की एक क्यूट सी बेटी भी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे परं निक ने ग्रीन में उन्हें रिंग देकर प्रोपोज किया था। इसके बाद 2 दिसंबर 2018, को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी में देश-विदेश से कई मेहमान शामिल हुए थे।






