Priyanka Chopra Post: बर्फ में मां-बेटी की मस्ती, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए क्यूट वेकेशन मोमेंट्स

Priyanka Chopra Vacation: प्रियंका चोपड़ा ने बर्फीले वेकेशन से बेटी मालती मैरी के साथ बिताए क्यूट और सुकून भरे पल सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। मां-बेटी की मासूम मस्ती ने फैंस का दिल जीत लिया।
Priyanka Chopra shares cute vacation moments
बर्फ में मां-बेटी की मस्ती, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए क्यूट वेकेशन मोमेंट्स
Published on: 
Updated on: 

Priyanka Chopra And Malti Marie Vacation: ग्लोबल स्टार बन चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। नए साल के स्वागत की तैयारियों के बीच प्रियंका ने अपने वेकेशन के कुछ खूबसूरत और खास पल सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की मासूमियत और खुशी ने फैंस का दिल जीत लिया है। बर्फ से ढके शहर में मां-बेटी की यह क्यूट बॉन्डिंग इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और वीडियोज में मां-बेटी अमेरिका में बर्फबारी का पूरा मजा लेते नजर आ रही हैं। एक वीडियो में प्रियंका अपनी नन्ही परी का हाथ थामे शहर की सड़कों पर टहलती दिखाई देती हैं। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है और मालती अपनी खुशी को संभाल नहीं पा रही हैं। सफेद कोट और पैंट में मालती बेहद प्यारी लग रही थीं, वहीं उन्होंने प्रियंका की तरह बीनी भी पहन रखी थी। प्रियंका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जीरो विजिबिलिटी, लेकिन खुशी और मस्ती 100 प्रतिशत है।

फैंस का रिएक्शन

एक अन्य पोस्ट में प्रियंका ने बेटी मालती और अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ भी तस्वीर साझा की। परिवार के साथ बिताए ये सुकून भरे पल फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। एक वीडियो में मालती बर्फ से ढके रास्ते पर अपने पापा के पैरों के निशान यानी फूटप्रिंट देखकर बेहद खुश नजर आती हैं और मासूम अंदाज में रिएक्ट करती हैं। वहीं एक और वीडियो में मालती अपनी मां का हाथ पकड़कर बर्फीली सड़कों पर टहलती दिखती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वीडियो क्लिप

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने एक क्लिप शेयर की है, जिसमें बर्फ पर 2026 लिखा हुआ नजर आता है। इस वीडियो में मालती उस नंबर को देखकर खुशी से उछलती दिखाई देती हैं। इन पलों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि सच है, कभी-कभी खुशियां आसमान से बरसती हैं। मां-बेटी की यह प्यारी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन के पहले एपिसोड में नजर आई थीं, जहां उन्होंने कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती की। आने वाले समय में प्रियंका एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह मेगा बजट फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com