
(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की कुछ फोटोज शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा अपने बर्थडे पर भी काम करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर अपने फैंस को आभार व्यक्त किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे उनके पति-गायक निक जोनास ने उन्हें एक खास तरीके से सरप्राइज दिया।
प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज के कैप्शन में लिखा कि इस साल मेरा जन्मदिन काम के दौरान बीत गया। पिछले कई सालों में मैंने ऐसे कई जन्मदिन मनाए हैं और मुझे एहसास हुआ है कि यह मेरा जन्मदिन मनाने का सबसे पसंदीदा तरीका है। फिल्म सेट पर वह करना जो मुझे पसंद है। मेरे पति को धन्यवाद जिन्होंने अपनी मौजूदगी को ऐसे खास तरीकों से महसूस कराया, भले ही वे यहां नहीं थे।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा का भी शुक्रिया अदा किया और आगे लिखा कि मेरी मां जिन्होंने मुझे बनाया। जन्मदिन की शुभकामनाएं मां, आज आप भी पहली बार मां बनी हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं। मेरी छोटी परी मालती मैरी, जिसने मेरे जीवन को मूल्यवान बनाया। हर कोई जिसने प्रयास किया और ऑस्ट्रेलिया में मेरे प्रोडक्शन ऑफ़िस का पता ढूंढा और मुझे टोकन भेजे, मैं उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं।
द ब्लफ के मेरे कलाकार, क्रू और निर्माता, आप सभी को हंसी, खुशी, खूबसूरती से सजाए गए ट्रेलर, हर कुछ मिनटों में सभी फूल लाने, गले मिलना, कार्ड, केक के लिए धन्यवाद, आप सभी सबसे अच्छे हैं। दुनिया भर के सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मुझे मैसेज किया, कॉल किया और मैसेज किया। मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद। उस लंबे दिन के बाद मैं एक बच्चे की तरह सो गया। सबसे अच्छा जन्मदिन का तोहफा।
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए निक जोनास ने अपनी पत्नी को विश करने के लिए रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा। निक ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की। निक ने लिखा है कि आप जैसी महिला हैं। मैं कितनी भाग्यशाली हूं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरा प्यार। निक जोनास द्वारा पोस्ट किए गए फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी को पांच साल हो चुके हैं। कपल की एक क्यूट सी बेटी भी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे परं निक ने ग्रीन में उन्हें रिंग देकर प्रोपोज किया था। इसके बाद 2 दिसंबर 2018, को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी में देश-विदेश से कई मेहमान शामिल हुए थे।






