-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Mukesh Khanna Reveals How Amjad Khan Got Angry At Him During Shoot
मुकेश खन्ना और अमजद खान में शूटिंग सेट पर आ गई थी हाथपाई की नौबत, पढ़ें अनसुना किस्सा
- Written By: अनिल सिंह
मुकेश खन्ना और अमजद खान के बीच शूटिंग के सेट पर हाथापाई की नौबत आ गई थी। खुद मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में इस अनसुने किस्से का जिक्र किया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि एक बार सुनील दत्त भी उनसे नाराज हो गए थे।

मुंबई: मुकेश खन्ना ने फिल्म और टीवी सीरियल में बेहतरीन अभिनय की मिसाल पेश की। टीवी सीरियल महाभारत में भीष्म पितामह का उनका किरदार लोगों को आज भी याद है। मुकेश खन्ना विवादित बयानों के लिए भी पहचाने जाते हैं, एक बार फिर उन्होंने खुद से जुड़ी बेहद दिलचस्प जानकारी इंटरव्यू के दौरान साझा की और बताया कि उनके और अमजद खान के बीच शूटिंग सेट पर लड़ाई होने वाली थी। आइए जानते हैं मुकेश खन्ना ने इस विषय पर क्या कहा है।
66 साल के मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने खुद से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें साझा की है। लेकिन इसी इंटरव्यू में वह कुछ पुराने कलाकारों पर तंज कस्ते तो नए कलाकारों पर अपना गुस्सा निकालते हुए भी नजर आए हैं। इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार उन्होंने अमजद खान के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसकी वजह से अमजद खान उनसे चिढ़ गए और उन्होंने मुकेश खन्ना से कहा कि अगर हाथापाई करनी है तो सामने से आकर बात किया करो।
ये भी पढ़ें- 50 किलो की अनन्या पांडे ने उठाया 120 किलो वजन
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड में ‘मामा’ का महा-दौरा; 26 जून को शिवराज सिंह चौहान और CM धामी का रुद्रपुर में बड़ा किसान महासंवाद
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी! चंदा चोरी मामले में FIR दर्ज होने पर अखिलेश का तंज, बोले- सारे सबूत…
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
इसी इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने सुनील दत्त से जुड़ा भी एक किस्सा साझा किया है। जब एक सीन के दौरान वह सुनील दत्त की आंखों में नहीं देख रहे थे, इस पर सुनील दत्त उन पर भड़क उठे थे। इतना ही नहीं सुनील दत्त मुकेश खन्ना का कॉलर भी पकड़ लिया था। वहीं दूसरी तरफ मुकेश खन्ना पान मसाला की ऐड करने वाले कलाकारों पर भी अपना गुस्सा निकालते हुए नजर आए हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि मैं बोलता हूं उन्हें पकड़ कर मारना चाहिए जो इस तरह का प्रचार करते हैं, तो ऐसे में यह कहा जा सकता है कि मुकेश खन्ना हमेशा ही विवादित बयानों के लिए पहचाने जाते हैं। यह इंटरव्यू भी उनका विवादों में घिर सकता है।
Mukesh khanna reveals how amjad khan got angry at him during shoot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड में ‘मामा’ का महा-दौरा; 26 जून को शिवराज सिंह चौहान और CM धामी का रुद्रपुर में बड़ा किसान महासंवाद
Jun 25, 2026 | 09:15 PMस्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
Jun 25, 2026 | 08:58 PMफुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी! चंदा चोरी मामले में FIR दर्ज होने पर अखिलेश का तंज, बोले- सारे सबूत…
Jun 25, 2026 | 08:54 PMछत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
Jun 25, 2026 | 08:54 PMआम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये
Jun 25, 2026 | 08:50 PMउज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
Jun 25, 2026 | 08:45 PMNirjala Ekadashi Parana: कल होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और नियम
Jun 25, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM










