-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Khesari Lal Yadav Father Mangru Yadav Wallet Stolen Pickpocketed Chhapra Rally Viral Video
फोटो खींचत-खींचत रुपया भी खींच लिया सब… बेटे खेसारी की रैली में गए पिता मंगरू की कट गई जेब: VIDEO
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar Assembly Elections का प्रथम चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। इसी बीच एक ऐसी घटना सामने जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के पिता का पर्स चुनाव प्रचार के दौरान गुम हो गया।

बेटे खेसारी के लिए वोट मांग रहे थे, रैली में ही कट गई मंगरू यादव की जेब (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Election Khesari Father Wallet Stolen Viral Video: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल पूरे जोर शोर के साथ पहले चरण के मतदाने के लिए अब चुनाव प्रचार बंद हो गया है। हर तरफ रैलियां और भीड़ रही है। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव छपरा से आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं। इसी बीच एक रोचक खबर यह रही कि उनके पिता मंगरू यादव भी बेटे के लिए जमकर प्रचार कर रहे थे। लेकिन हाल ही में एक रैली में उनके साथ ऐसा कुछ हो गया जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की होगी। बेटे के लिए वोट मांगने गए मंगरू यादव की जेब ही कट गई, और किसी ने उनका बटुआ ही मार लिया।
खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता जबरदस्त है। जब उनके पिता मंगरू यादव छपरा में बेटे के लिए वोट मांगने रैली में पहुंचे, तो समर्थक और प्रशंसक उन्हें घेरकर फोटो खिंचवाने लगे। हर कोई उनके साथ एक सेल्फी लेना चाहता था। इसी भीड़ और गहमागहमी का फायदा किसी शातिर जेबकतरे ने फायदा उठा लिया। फोटो खिंचवाने के बहाने किसी ने मंगरू यादव की जेब पर हाथ साफ कर दिया और उनका बटुआ ही निकाल लिया। रैली खत्म होने के बाद जब मंगरू यादव को अपनी जेब हल्की लगी, तब उन्हें चोरी का एहसास हुआ।
पॉकेट मार RJD वाले खेसारी की चुनावी सभा में उन्हीं के पिता की जेब से 10000 चुरा लिए 🤣 pic.twitter.com/KPa6AiGJ9b — Nehra Ji (@nehraji77) November 3, 2025
‘फोटो खींचत-खींचत रुपया खींच लेले’
इस घटना के बाद मंगरू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह बड़े भोलेपन से और अपनी खास स्थानीय भाषा में आपबीती सुना रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं, “अहरे का कहब, फोटो खींचत सारे सन, अउर रुपया भी खींचत बारे सन। कोई जेवारी आदमी होई” (अरे क्या कहें कि फोटो खींच रहे थे और उसी में पैसा भी खींच लिया सब। कोई पक्का जेबकतरा आदमी होगा)। जब किसी ने पूछा कि कितने रुपये चोरी हुए, तो उन्होंने सीधे-सीधे जवाब दिया, “मेरा पांच हजर निकाल लिया सब।”
“दो-चार दिन का खर्चा था”
मंगरू यादव ने आगे अफसोस जताते हुए कहा, “उतना पैसा रहा, त दुई-चार दिन चल जाईत लेकिन सब पहले ही साफ कर देलक। सब लड़का लोग झपास हो गइले।” (इतने पैसे होते तो दो-चार दिन का खर्चा चल जाता, लेकिन सब पहले ही सफाचट हो गया। आजकल के लड़के बहुत चालाक हो गए हैं)। उनके बोलने का यह भोला अंदाज देखकर लोग भी हैरान हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस वीडियो में मंगरू यादव अपनी आपबीती सुना रहे हैं, उसी में एक और व्यक्ति ने भी शिकायत की। पीछे से एक आवाज आती है कि भीड़ में उसका मोबाइल फोन भी चोरी हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
यह भी पढ़ें: लालू-तेजस्वी की तीन पीढ़ियां भी आ जाएं फिर भी… दरभंगा रैली में अमित शाह ने RJD को क्यों ललकारा?
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान रैलियों में ऐसी घटनाएं आम हैं, लेकिन RJD प्रत्याशी के पिता का ही जेब कट जाना बड़ी बात है। यह दिखाता है कि चुनावी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ में शरारती तत्व भी सक्रिय रहते हैं। एक तरफ जहां खेसारी लाल यादव जोरदार प्रचार कर रहे हैं और भीड़ जुटा रहे हैं, वहीं उनके पिता को उसी भीड़ में जेबकतरों का निशाना बनना पड़ा। यह घटना अब पूरे सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है।
Khesari lal yadav father mangru yadav wallet stolen pickpocketed chhapra rally viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gita Updesh: जब जीवन में टूटने लगे हौसला, गीता के ये उपदेश देंगे हिम्मत और सही दिशा
Jun 25, 2026 | 09:06 AMदतिया: आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, एसपी से लगाई गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी
Jun 25, 2026 | 09:01 AMएक क्लिक में दूर होगी खेती की हर समस्या, यवतमाल में Mahavistar AI App से जुड़े 1 लाख से अधिक लोग
Jun 25, 2026 | 08:59 AMइंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
Jun 25, 2026 | 08:56 AMवेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार लोगों की मौत! देश में आपातकाल लागू, महज 40 सेकेंड में शमशान बना शहर- VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:52 AMनासिक रिंग रोड विवाद: CM आवास पर होने वाला आंदोलन 30 जून तक टला; मंत्री महाजन के आश्वासन पर किसान ने दी मोहलत
Jun 25, 2026 | 08:45 AMEkadashi Story: आज निर्जला एकादशी पर करें इस कथा का पाठ, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा 24 एकादशी व्रत का फल
Jun 25, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM











