-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Ramnagar Lease Freehold Decision Dr Pankaj Bhoyar Wardha
आख़िरकार रामनगर की लीज़ फ्री-होल्ड, रंग लाए पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयास
- Written By: आंचल लोखंडे
Pankaj Bhoyar: रामनगर की लीज़ भूमि अब फ्री होल्ड होगी। पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के वर्षों के प्रयास से राज्य मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक निर्णय लिया गया जिससे नागरिकों को राहत मिली है।

आख़िरकार रामनगर की लीज़ फ्री-होल्ड
Wardha News: कई वर्षों से लंबित रामनगरवासियों का लीज़ संबंधी मुद्दा आखिरकार सुलझ गया है। पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के निरंतर और अथक प्रयासों से मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रामनगर की लीज़ भूमि को फ्रीहोल्ड करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस निर्णय से रामनगर के सैकड़ों भूखंड धारकों को बड़ी राहत मिली है।वर्धा शहर के रामनगर क्षेत्र की ज़मीन 1931 से 1961 तक के लिए पहली बार पट्टे (लीज़) पर दी गई थी।
इसके बाद 1961 से 1991 तक लीज़ का नवीनीकरण किया गया। लेकिन 1991 के बाद लीज़ का नवीनीकरण न होने से रामनगर के नागरिकों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी।2014 में जब डॉ. पंकज भोयर विधायक बने, तब उन्होंने इस ज्वलंत मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उनके प्रयासों से राज्य सरकार ने 1991 से लंबित लीज़ नवीनीकरण को 30 वर्षों के लिए मंज़ूरी दी, जिससे लीज़ अवधि 2021 तक बढ़ाई गई। लेकिन सत्ता परिवर्तन के कारण बाद में लीज़ नवीनीकरण और फ्रीहोल्ड प्रक्रिया में अड़चनें आईं।
मंत्रिमंडल की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय
उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान इस विषय पर कोई निर्णय नहीं हो पाया, जिससे नागरिकों को नुकसान हुआ। भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार बनने के बाद डॉ. भोयर ने पुनः यह मुद्दा सरकार के समक्ष रखा। उनके प्रयासों से सरकार ने 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2051 तक लीज़ अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया, जिसे 4 अक्टूबर 2022 के शासन निर्णय के तहत मंज़ूरी दी गई। रामनगर के नागरिक लगातार यह मांग कर रहे थे कि उन्हें उनके भूखंडों का मालिकाना हक़ (फ्रीहोल्ड) प्रदान किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
पालकमंत्री भोयर ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड और अस्पताल सुविधाओं पर फोकस
Wardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति
Operation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त
Wardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
डॉ. भोयर की एक दशक लंबी लड़ाई को मिली सफलता
रामनगर के नागरिकों को उनकी ज़मीन का मालिकाना हक़ दिलाने के लिए डॉ. पंकज भोयर पिछले एक दशक से संघर्षरत थे। उनके सतत प्रयासों से पहले लीज़ अवधि 2051 तक बढ़ाई गई और अब फ्रीहोल्ड का निर्णय हुआ है।
13 मई को जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वर्धा दौरे पर आए थे, तब डॉ. भोयर ने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष यह विषय उठाया। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया था। इसके बाद डॉ. भोयर ने मुख्यमंत्री को लिखित निवेदन सौंपा, जिसमें रामनगर लीज़ का मुद्दा हल करने की मांग की गई थी।
ये भी पढ़े: कांग्रेस की समीक्षा बैठक, मतभेद भुलाकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करें: पूर्व विधायक सुभाष धोटे
राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा
मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी को निर्देश दिए, जिन्होंने राजस्व विभाग को आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने तत्पश्चात राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा। डॉ. भोयर की पहल पर 11 जून 2025 को राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में मंत्रालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें भूमि को फ्रीहोल्ड करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद 18 जून 2025 को मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्वयं बैठक लेकर इस निर्णय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के आदेश दिए।
वर्षों पुरानी समस्या का समाधान
आख़िरकार, पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के निरंतर प्रयासों से राज्य मंत्रिमंडल ने रामनगर के 1420 भूखंडों की भूमि को फ्रीहोल्ड करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। वर्षों पुरानी समस्या के समाधान पर डॉ. भोयर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “इन सभी के सहयोग से यह जटिल और वर्षों पुराना मुद्दा अब सुलझ सका है।”
Ramnagar lease freehold decision dr pankaj bhoyar wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














