-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Kay Kay Menon Reveal Secrets Says He Is Not Suitable For Act Like Star
के के मेनन के अंदर नहीं है स्टार वाला गुण, एक्टर ने खुद कबूल की ये बात
- Written By: अनिल सिंह
के के मेनन का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार किया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में हमेशा ही लीक से हटकर फिल्में की और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा, अब एक्टर ने खुद से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उनके अंदर स्टार वाला गुण बिल्कुल नहीं है। आइए जानते हैं इंटरव्यू के दौरान के के मेनन ने क्या कुछ कहा।

मुंबई: बॉलीवुड कलाकार के के मेनन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘शेखर होम’ की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन इस बीच के के मेनन का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने खुद यह बात कबूल की है कि उनके अंदर स्टार वाला गुण नहीं है, बल्कि वह एक्टिंग के दीवाने हैं, इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह स्टार वाला गुण अपना भी लें, तो वो दो-चार दिन से ज्यादा नहीं रह पाएगा।
के के मेनन बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहते हैं, फिल्मी पार्टियों में भी उनका आना जाना ना के बराबर ही होता है, पैपराजी के कमरे में वो कैद नहीं होते। इन सब के पीछे का रीजन भी उन्होंने इसी इंटरव्यू में बताया। एफएम फीवर को दिए गए साक्षात्कार में के के मेनन ने बताया कि वह चकाचौंध में नहीं रह सकते, दरअसल उन्होंने यह बात स्वीकार की कि उनके अंदर स्टार वाला गुण नहीं है और वह सिर्फ और सिर्फ एक्टिंग पर ही ध्यान देने को तरजीह देते हैं। इंटरव्यू के दौरान के के मेनन ने यह भी बताया कि अगर वह कोशिश भी कर ले तो भी दो-चार दिन से ज्यादा उनके अंदर स्टार वाला गुण नहीं रह पाएगा।
ये भी पढ़ें- पत्नी के साथ लूडो खेलते हैं अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना…
सम्बंधित ख़बरें
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
दर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
Hanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
के के मेनन को उनके दमदार अभिनय के लिए दर्शक पहचानते हैं और उनका डाउन टू अर्थ रहना भी उनके प्रशंसक को काफी पसंद है। फिल्म ‘पांच’ उनकी सबसे अधिक बार देखी गई फिल्म है, जबकि फिल्म रिलीज ही नहीं हुई है। इतना ही नहीं वह पैरेलल सिनेमा में अधिक विश्वास रखते हैं, क्योंकि उनकी फिल्में कमर्शियल फिल्मों से अलग होती है। के के मेनन की वेब सीरीज ‘शेखर होम’ जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इसमें उनके साथ रणवीर शौरी, रसिका दुग्गल और कीर्ति कुल्हारी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
Kay kay menon reveal secrets says he is not suitable for act like star
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














