- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Kareena Kapoor Started The Zero Size Figure Trend In Bollywood
करीना कपूर ने बॉलीवुड में चलाया था जीरो साइज फिगर ट्रेंड, फ्लॉप फिल्मों ने बना दिया स्टार
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। करीना कपूर खान आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। करीना कपूर अब तक कई फिल्मों में अपनी सफल भूमिका निभा चुकी है।
- Written By: सोनाली झा

(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। करीना कपूर खान आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। करीना कपूर अब तक कई फिल्मों में अपनी सफल भूमिका निभा चुकी है। फ्लॉप फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाली करीना कपूर ने पूरे करियर में जमकर फ्लॉप दिए, लेकिन फिर भी वो बॉलीवुड की बड़ी स्टार में शामिल रही।
करीना कपूर कभी खुशी कभी गम में अपने मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके बाद वो जब वी मेट, वी आर फैमिली, एक मैं और एक तू, कुर्बान, तलाश: द आंसर लाइज विदिन, हीरोइन, उड़ता पंजाब, सिंघम रिटर्न्स, गुड न्यूज, 3 इडियट्स, बॉडीगार्ड और बजरंगी भाईजान जैसी कई फिल्में शामिल है। एक्ट्रेस फिल्मों में काम करते हुए लगभग छह फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं।
नहीं हुई करियर की सफल शुरुआत
निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को जब फिल्म ‘कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में लांच करने का मन बनाया तो उन्होंने हीरोइन के रूप में करीना कपूर का नाम तय किया। राकेश रोशन के इस ऑफर को करीना की मम्मी बबीता ने ठुकरा दिया और ‘रिफ्यूजी’ में अभिषेक बच्चन के साथ करीना के करियर की शुरुआत करवाई।
सम्बंधित ख़बरें
दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट बयान पर छिड़ी बहस, करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया समर्थन
करीना कपूर ने खोले राज कपूर से जुड़े होली के यादगार किस्से, अब सादगी से मनाती हैं त्योहार
आरती सिंह संग फोटो पर दिया अजीब एक्सप्रेशन, बेटे जेह को दिखाई आंख, ISPL में बदले तेवर पर ट्रोल हुईं करीना कपूर
स्कूल फंक्शन में छाए जेह, परफॉर्मेंस देख खुशी से झूम उठे करीना-सैफ, यूं कपल ने लुटाया प्यार
फ्लॉप फिल्मों ने बना दिया स्टार
2001 में करीना कपूर को तुषार कपूर के साथ आई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से पहली सफलता मिली। लेकिन इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक मुझसे दोस्ती करोगे!, जीना सिर्फ मेरे लिए, तलाशः द हंट बिगिन्स, खुशी, मैं प्रेम की दीवानी हूं और एलओसी कारगिल जैसी फ्लॉप फिल्मों का अंबार लगा दिया। इसके बावजूद करीना की लोकप्रियता कायम रही।
करीना के हॉट स्टाइल ने उड़ाए सबके होश
करीना ने बॉक्स ऑफिस पर अपने स्टाइल को हथियार बनाया और डिमांड में बनी रही। 2003 में फिल्म चमेली में वह साड़ी पहने एक हॉट अवतार में नजर आईं, जिसे देखकर सबके होश उड़ गए थे। करीना के बाद बाकी एक्ट्रेस ने भी उनके इस ट्रेंड को फॉलो किया। 2004 में आई ‘ऐतराज और हलचल’ से बॉलीवुड में अपने कलरर्ड हेयर लुक से सबको चौंका दिया था। उस वक्त कलरर्ड हेयर लुक एक नई बात थी और फैंस ने करीना के इस लुक को काफी पसंद भी किया था।
एक्ट्रेस ने लाया था जीरो साइज फिगर ट्रेंड
साल 2008 में आई ‘टशन मूवी’ में करीना सबसे पहले बॉलीवुड में जीरो साइज फिगर लेकर आईं थीं, जिससे इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी। उनके इस जीरो साइज फिगर लुक को खूब तारीफें मिलीं और बाकी एक्ट्रेसेस में भी जीरो फिगर करने की होड़ मच गई थी। इन खासियतों की वजह से करीना फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी लाइमलाइट में रही।
Kareena kapoor started the zero size figure trend in bollywood
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Apr 04, 2026 | 09:39 AMकेरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
Apr 04, 2026 | 09:38 AMकेरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
Apr 04, 2026 | 09:37 AMCIDCO Scam: नवी मुंबई में सैलरी से 173% ज्यादा संपत्ति, अधिकारी और पत्नी पर FIR
Apr 04, 2026 | 09:32 AMWeekly Horoscope: 05 से 11 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? ग्रहों की चाल बदलेगी इन 4 राशियों की तकदीर
Apr 04, 2026 | 09:32 AMसंभाजीनगर में पाइपलाइन फॉल्ट से जलापूर्ति बाधित, मरम्मत के बाद पंपिंग शुरू; लक्ष्य पर संकट
Apr 04, 2026 | 09:28 AMPune में पानी बिल विवाद के बीच PMC का बड़ा कदम, 25 करोड़ भुगतान के बाद सप्लाई जारी
Apr 04, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














