-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Deepika Padukone 8 Hour Shift Remark Kareena Kapoor Ananya Panday Support
दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट बयान पर छिड़ी बहस, करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया समर्थन
- Written By: सोनाली झा
Kareena Kapoor-Ananya Panday supports Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के 8 घंटे वर्क शिफ्ट वाले बयान पर बॉलीवुड में बहस छिड़ गई है। इस मुद्दे पर करीना कपूर और अनन्या पांडे ने उनका समर्थन किया है।

दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और अनन्या पांडे (फोटो-सोशल मीडिया)
Deepika Padukone 8 Hours Shift Reaction: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हालिया बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्मों की शूटिंग के दौरान 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर अपनी राय रखी थी। उनके इस बयान पर इंडस्ट्री में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जहां कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, वहीं अब कई सितारे उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं।
हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर और अनन्या पांडे ने दीपिका के इस बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और कलाकारों को अपनी जरूरतों के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में फिल्मों की शूटिंग के दौरान सीमित वर्क शिफ्ट की बात कही थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट और कल्कि 2898 AD के सीक्वल के लिए 8 घंटे काम करने की शर्त रखी थी। उनकी इस मांग के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई।
करीना कपूर ने रखा अपना पक्ष
करीना कपूर खान ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि अगर कोई कलाकार शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उसे अपनी प्राथमिकताओं के बारे में खुलकर बोलने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि फिल्म शुरू होने से पहले अपनी शर्तें साफ कर देना बिल्कुल गलत नहीं है। उनके मुताबिक कलाकारों को ईमानदारी के साथ अपनी जरूरतें बतानी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शूटिंग के दौरान कई बार प्लान के मुताबिक चीजें नहीं हो पातीं, इसलिए थोड़ी लचीलापन भी जरूरी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
क्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Amaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना
अनन्या पांडे ने भी किया बचाव
वहीं अनन्या पांडे ने भी दीपिका का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने दीपिका के साथ काम किया है और मां बनने से पहले वह बेहद प्रोफेशनल तरीके से काम करती थीं। अनन्या के मुताबिक दीपिका कभी भी बेवजह कोई मांग नहीं करती थीं और हमेशा काम के प्रति समर्पित रहती थीं। अब जब वह मां बन चुकी हैं, तो उनके लिए अपने बच्चे के शुरुआती वर्षों में उसके साथ समय बिताना बेहद जरूरी है।
Deepika padukone 8 hour shift remark kareena kapoor ananya panday support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबईकरों को बड़ी सौगात, महालक्ष्मी में बन रहा देश का पहला ट्रैवेलेटर स्काईवॉक, 90% काम पूरा
Jul 26, 2026 | 04:37 PMवर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
Jul 26, 2026 | 04:26 PM‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
Jul 26, 2026 | 04:23 PMमैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Jul 26, 2026 | 04:18 PMछतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
Jul 26, 2026 | 04:16 PMWardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
Jul 26, 2026 | 04:14 PMपालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
Jul 26, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













