-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Karan Singh Grover Speaks On Divorce After 8 Years Of Marriage With Bipasha Basu
बिपाशा के साथ 6 साल बिताने के बाद करण सिंह ग्रोवर ने तलाक पर किया खुलासा, कही ये बात
- Written By: अनिल सिंह
बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ 30 अप्रैल 2016 के साथ शादी के बंधन में बंधे। अब करण सिंह ग्रोवर ने शादी के लगभग 8 साल बाद अपने पिछले दो तलाक को लेकर बात की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो कुछ होता है वह अच्छे के लिए होता है।

मुंबई: बिपाशा बसु के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले करण सिंह ग्रोवर की दो शादियां टूट चुकी थी और अब करण सिंह ग्रोवर ने अपने दोनों तलाक पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है और कहा है जो हुआ अच्छे के लिए हुआ।
8 साल बाद तलाक पर बात
टीवी और बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर 8 साल पहले बिपाशा बसु के साथ शादी के बंधन में बंधे साल 2016 में दोनों की शादी हुई थी और अब करण सिंह ग्रोवर ने अपने पिछले तलाक से जुड़ा बयान दिया है यानी बिपाशा संग शादी के करीब 8 साल बाद उन्होंने अपने तलाक के बारे में बात की है।
पहली, दूसरी शादी और तलाक
करण सिंह ग्रोवर की पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से 2008 में हुई थी लेकिन यह शादी सिर्फ 10 महीने चली और उसके बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आगे बढ़ते हुए करण सिंह ग्रोवर ने 9 अप्रैल 2012 को टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ शादी कर ली। काफी समय से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन करण सिंह ग्रोवर की यह शादी भी 2 साल तक चली और 2014 को जेनिफर विंगेट के साथ करण सिंह ग्रोवर का तलाक हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
बिपाशा बसु के बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर का इमोशनल पोस्ट, बोले- ‘तुम मेरी पूरी दुनिया हो’
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का द ट्रेटर्स में कमबैक टला, जानें क्या थी वजह
तलाक के 11 साल बाद इस शो में एक साथ दिखेंगे करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट
TV celebs Breakup: मौनी रॉय से एजाज खान तक, फिल्म मिलते ही पार्टनर से अलग हुए टीवी एक्टर्स
तीसरी शादी
इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने तीसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ 2016 में की और दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर ने ई टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि ब्रेकअप हो या तलाक कुछ भी अच्छा नहीं होता। हां जब बाद में लोग आगे बढ़ जाते हैं तो उन्हें यह एहसास होता है कि जो हुआ अच्छे के लिए हुआ।
तलाक पर नहीं करना चाहते बात
करण सिंह ग्रोवर ने आगे यह भी कहा कि लाइफ में कुछ चीज आपको अकेले ही झेलनी होती है और यह सभी के साथ होता है, लेकिन ऐसे मुद्दों पर हर इंसान प्राइवेसी का हकदार है। मतलब साफ है कि करण सिंह ग्रोवर ने इशारों में ही सही लेकिन यह समझा दिया है कि वह तलाक जैसे विषय पर दोबारा किसी इंटरव्यू में बात करना नहीं चाहेंगे।
Karan singh grover speaks on divorce after 8 years of marriage with bipasha basu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 05:46 PMजब दुकानदार ने गडकरी को EMI पर TV देने से किया इनकार…फिर क्या हुआ? केंद्रीय मंत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 05:34 PMपुणे में बारिश का कहर: 1,040 लोगों का रेस्क्यू, 49 राहत केंद्र सक्रिय; खड़कवासला डैम 88% भरा
Jul 08, 2026 | 05:27 PMक्या अखिलेश यादव राम भक्त नहीं हैं? चढ़ावा चोरी मामले पर संजय राउत का भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला
Jul 08, 2026 | 05:26 PMTVS का नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च, 33L स्टोरेज, 10% ज्यादा माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाई हलचल
Jul 08, 2026 | 05:24 PMAlliance Controversy: जरीन खान ने रखी अपनी बात, डॉली जावेद विवाद पर दिया बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 05:21 PMआरक्षित पदों का बैकलॉग खत्म करने के लिए मेगा भर्ती की मांग, संदीप ताजने का सरकार से आग्रह
Jul 08, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














