

TV celebs in Bollywood: टीवी के हर कलाकार का सपना होता है कि वह बॉलीवुड में भी काम करें। कुछ कलाकारों का यह सपना पूरा भी हो जाता है, लेकिन उनमें से कई कलाकार ऐसे हैं जिन्हें इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी। उनका उनके पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो गया। फिल्म मिलते ही पार्टनर के साथ ब्रेकअप होने वाले कुछ कलाकारों का नाम काफी सुर्खियों में रहा था। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, मौनी रॉय, एजाज खान, करण सिंह ग्रोवर और अमित साध जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।
टीवी एक्टर से फिल्म अभिनेता बनी अमित साध साल 2010 से पहले टीवी एक्ट्रेस नीरू बाजवा को डेट कर रहे थे, लेकिन जब उनकी एंट्री बॉलीवुड में हुई तो दोनों के बीच रिश्ता टूट गया था। टीवी एक्टर एजाज खान फिल्मों में आने से पहले अनीता हसनादानी को डेट कर रहे थे, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री के बाद उनका रिश्ता भी अनीता हसनंदानी से टूट गया था।
करण सिंह ग्रोवर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, बिपाशा बसु से शादी करने के पहले उनकी दो शादियां हो चुकी थी। उनकी पहली पत्नी श्रद्धा थी, जिसने कोरियोग्राफर के साथ अफेयर के चलते करण सिंह ग्रोवर को तलाक दे दिया था। उसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट से शादी की और फिल्मों में एंट्री मिलने के बाद उन्होंने जेनिफर विंगेट को भी तलाक दे दिया। मौनी रॉय भी फिल्म मिलने के पहले टीवी के भगवान शिव कहे जाने वाले मोहित रैना को डेट कर रही थी, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। इस कड़ी में सुशांत सिंह राजपूत का भी नाम है जिनका नाम अंकिता लोखंडे के साथ जोड़ा गया था। बॉलीवुड में एंट्री मिलने के बाद वह अंकिता लोखंडे से अलग हो गए थे।