

Tvs New Callisto 110 Scooter Launched: TVS Motor Company ने अपने स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Callisto 110 को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी का लक्ष्य इंडोनेशिया के तेजी से बढ़ते 110cc ऑटोमैटिक स्कूटर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना है। वैसे तो अभी के लिए इस स्कूटर की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसके फीचर्स को देखते हुए भारतीय ग्राहकों के बीच भी इसकी बात तेज हो गई है।
TVS ने Callisto 110 के बारे में बताए तो इसमें Built for Real कॉन्सेप्ट के तहत तैयार किया है ताकि यह इंडोनेशिया के लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों और वहां की सड़कों के हिसाब से बेहतर अनुभव दे सके। वहीं बता दें कि स्कूटर में नया इंजन दिया गया है जिसमें Integrated Starter Generator (ISG) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ मिलने वाला स्टॉप-गो सिस्टम ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देता है और जैसे ही राइडर एक्सेलरेटर देता है इंजन दोबारा चालू हो जाता है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से माइलेज में कम से कम 10% तक सुधार हो सकता है। जिससे रोजाना सफर करने वाले ग्राहकों को ईंधन की बचत का फायदा मिलेगा।
TVS Callisto 110 के फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि सुविधा के लिहाज से भी खास बनाया गया है। इसमें 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। जिसमें दो हाफ-फेस हेलमेट आसानी से रखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्कूटर में फ्रंट फ्यूल फिलिंग सिस्टम, USB मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, लंबी और आरामदायक सीट, एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल और ऑटो-ऑफ टर्न सिग्नल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही ये सभी सुविधाएं इसे शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प बनाती हैं।
TVS Callisto 110 को चार आकर्षक रंगों में पेश किया गया है।
| फीचर | जानकारी |
|---|---|
| मॉडल | TVS Callisto 110 |
| ऑन-रोड कीमत (जकार्ता) | 20.9 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया (लगभग ₹1.10 लाख) |
| इंजन | नया 110cc इंजन (ISG टेक्नोलॉजी) |
| स्टोरेज | 33 लीटर |
| कलर ऑप्शन | Mint Green, Mono Silver, Solid White, Peach Perfect |
हालांकि भारत में इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन यदि TVS इस मॉडल को भारतीय बाजार में लाती है तो यह 110cc स्कूटर सेगमेंट में मौजूद प्रतिस्पर्धा को और दिलचस्प बना सकता है।