Alliance Controversy: जरीन खान ने रखी अपनी बात, डॉली जावेद विवाद पर दिया बड़ा बयान

Kushal Tondan Alliance Controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चल रहे रियलिटी शो ‘अलायंस’ में कुशल टंडन और डॉली जावेद के बीच हुए विवाद में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भी कूद पड़ी हैं।
Zareen Khan on Alliance Controversy
जरीन खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Zareen Khan on Alliance Controversy: पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हाल ही में शुरू हुआ एक नया रियलिटी शो ‘अलायंस’ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य केंद्र बन गया है। जिसमें नजर आ रहे प्रतियोगियों के बीच की तनातनी ने अब एक गंभीर मोड़ ले लिया है। इस बार विवाद शो के दो जाने-माने चेहरों के बीच हुए एक किस्से को लेकर शुरू हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।

इस पूरे विवाद की शुरुआत शो ‘अलायंस’ के एक हाल ही एपिसोड के दौरान हुई। छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर कुशल टंडन ने डॉली जावेद के बारे में कुछ ऐसी बातें कह दीं, जो फैंस को रास नहीं आईं। जब यह पूरी बातचीत चल रही थी, तब डॉली वहां मौजूद नहीं थीं। बाद में जब डॉली को इस बात की भनक लगी और उन्होंने पूरी शालीनता से कुशल के सामने खड़े होकर इस टिप्पणी पर उनसे जवाब मांगना चाहा, तो कुशल ने बात करने के बजाय वहां से चुपचाप चले जाना ही बेहतर समझा।

बॉलीवुड हसीना ने खोल दिया मोर्चा

जब यह मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने लगा, तो बॉलीवुड से भी इस पर तीखे रिएक्शन आने शुरू हो गए है। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जरीन खान ने इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद डॉली जावेद का खुलकर सपोर्ट किया है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर कुशल टंडन की तरफ था। एक्ट्रेस ने डॉली की हिम्मत की जमकर तारीफ की है कि उन्होंने अपने आत्मसम्मान के लिए आवाज उठाने में जरा भी संकोच नहीं किया।

Zareen Khan on Alliance Controversy
जरीन खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

चुप रहने वाले बाकी लोगों पर उठाए सवाल

एक्ट्रेस जरीन खान ने सिर्फ डॉली की पीठ ही नहीं थपथपाई, बल्कि शो के बाकी सदस्यों की खामोशी पर भी बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह डॉली जावेद के इस कदम की सराहना करती हैं, जिन्होंने किसी पुरुष प्रतियोगी के खराब व्यवहार और पुरुष-प्रधान मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया।

इसी के साथ ही जरीन खान ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि शो में मौजूद बाकी लोग इस तरह की हरकतों को चुपचाप कैसे देख सकते हैं और कैसे सह सकते हैं। उन्होंने डॉली का हौसला बढ़ाते हुए खुद को उनका फैंस तक घोषित कर दिया है।

युवा कलाकारों को निशाना बनाने का आरोप

कुशल टंडन को इंटरनेट पर दर्शकों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। शो ‘अलायंस’ देखने वाले बहुत से लोगों का आरोप है कि कुशल का व्यवहार डॉली, वंशज और पायल गेमिंग जैसे युवा और नए कंटेंट क्रिएटर्स के प्रति काफी अपमानजनक रहा है।

शो के फैंस का कहना है कि वह उन लोगों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं जो अभी इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले और अपनी आलोचना पर अब तक कुशल टंडन या उनकी टीम की तरफ से कोई भी ऑफिशियली बयान या सफाई सामने नहीं आई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com