- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Ali Fazal House Resonated With Laughter As His Wife Richa Chaddha Gave Birth To A Baby Girl
अली फजल के घर में गूंजी किलकारी, पत्नी ऋचा चड्ढा ने दिया नन्हीं परी को जन्म
बॉलीवुड के पावर कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा नन्हीं परी के माता पिता बने हैं। कपल ने ने 16 जुलाई यानी मंगलवार को अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। कपल ने एक स्टेटमेंट शेयर कर बताया कि हमें 16.07.24 को एक स्वस्थ बेटी के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं।
- Written By: सोनाली झा

(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा के घर में खुशियां दस्तक दी हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा नन्हीं परी के माता पिता बने हैं। कपल ने ने 16 जुलाई यानी मंगलवार को अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। अली फजल और ऋचा चड्ढा ने खुद इसकी जानकारी दी है। कपल ने एक स्टेटमेंट शेयर कर बताया कि हमें 16.07.24 को एक स्वस्थ बेटी के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं।
ऋचा चड्ढा ने 14 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर था। इसमें वह अपने आने वाले बच्चे के बारे में बात कर रही थी। ऋचा चड्ढा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि बेचैनी अकेलेपन की है, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं अकेली नहीं हूं। मेरे पास लगातार एक छोटी सी हलचल, एक घुटने, एक अचानक लात, किसी के सुनने की भावना के रूप में अनुस्मारक हैं, एक कली के खिलने का इंतज़ार कर रहा हूं। आजा यार।
ऋचा चड्ढा ने हाल ही में मैटरनिटी ब्रेक पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं सभी महिलाओं के लिए नहीं बोल सकती, क्योंकि यह प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर करता है कि उनकी यात्रा कैसी है, मैं जल्द से जल्द काम पर वापस लौटने की कोशिश करूंगी। मैं लंबा ब्रेक नहीं लेना चाहती, क्योंकि मेरे पास पेंडिंग कमिटमेंट्स हैं। मैं अपनी मां से बहुत प्रेरणा लेती हूं, जिन्होंने दोनों भूमिकाओं को बड़ी कुशलता से निभाया।
सम्बंधित ख़बरें
शूट के पहले दिन पर पति अली फजल ने दिया खास सरप्राइज, ऋचा चड्ढा के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
Ali Fazal: गुड्डू भैया ले रहे पहलवानी की ट्रेनिंग, मिर्जापुर फिल्म में और दमदार दिखेंगे अली फजल
यूके पार्लियामेंट में अली फजल की हॉलीवुड फिल्म ‘रूल ब्रेकर्स’ की खास स्क्रीनिंग, सामने आई PHOTOS
9 साल पहले इस फिल्म ने लिखी प्यार की नई परिभाषा, आज भी बनी हुई है युवाओं की पहली पसंद!
ऋचा और अली की मुलाकात 2012 में फुकरे के सेट पर हुई थी और जल्द ही वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा ने अली को प्रपोज किया था। ऋचा के इस प्रपोजल का जवाब देने में अली ने तीन महीने का समय लिखा था। दोनों ने अपने रिलेशन को लगभग 5 साल तक सीक्रेट रखा था। ऋचा और अली ने मार्च 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का फैसला लिया था।
ऋचा और अली ने साल 2022 में दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शादी के रस्में की। कपल पहले ही शादी कर चुके थे। इसलिए बाद में सिर्फ मेहंदी, संगीत और बाकी की रस्में की गईं। ऋचा को हाल ही में रिलीज हुई ‘हीरामंडी’ में लज्जो के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए सराहना मिल रही है।
Ali fazal house resonated with laughter as his wife richa chaddha gave birth to a baby girl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














