करीना कपूर खान (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: भारतीय सिनेमा में करीना कपूर खान के योगदान का जश्न मनाते हुए, उनके नाम पर एक फिल्म महोत्सव की घोषणा की गई है। यह मल्टी-सिटी फिल्म महोत्सव अभिनेत्री के शानदार करियर को श्रद्धांजलि देगा, और बड़े पर्दे पर उनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्में प्रदर्शित करेगा। करीना ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने लिए समर्पित फिल्म महोत्सव के बारे में उत्साह व्यक्त किया।
करीना कपूर खान ने लिखा कि मेरी रगों में खून, स्क्रीन पर जादू, मेरा काम जिसे मैं प्यार करती हूं। मेरे अंदर की आग, अगले 25 के लिए शुभकामनाएं। इस खूबसूरत महोत्सव को आयोजित करने के लिए पीवीआर सिनेमा ऑफिसियल और इनॉक्स मूवीज को धन्यवाद, बहुत आभारी हूं। जब वी मेट स्टार ने रिलीज हुए फिल्म महोत्सव का ट्रेलर भी साझा किया। इसमें करीना के मशहूर किरदारों की क्लिप्स हैं, जिनमें जब वी मेट की गीत और कभी खुशी कभी गम की पू शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- सनाया ईरानी के इस बात पर दिल हार बैठे थे मोहित सहगल
इस बीच, हंसल मेहता द्वारा निर्देशित ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में उनकी भूमिका के लिए उनकी सराहना की जा रही है। यह रहस्यमयी ड्रामा सार्जेंट जसमीत ‘जस’ भामरा यानी करीना के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपने छोटे बेटे एकम यानी मैराज कक्कड़ के खोने का गम सह रही है। उसे एक लापता लड़के, इशप्रीत का केस सौंपा जाता है, जिसकी उम्र लगभग एकम जितनी ही होती है। फिल्म में ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन भी शामिल हैं।
करीना आने वाले महीनों में मशहूर निर्देशक मेघना गुलजार की नई फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। उनके पास रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी है। ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। सिंघम 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन, काजल अग्रवाल और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न्स रिलीज हुई। इस दिवाली पर नया भाग सिनेमाघरों में आएगा।
ये भी पढ़ें- निया शर्मा ने एशिया की ग्लैमरस वीमेन की लिस्ट में दो बार बनाई थीं जगह
रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करीना ने 2000 में ‘रिफ्यूजी’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म से अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर असफल रही, लेकिन इसने दुनिया को दो बहुमुखी कलाकारों से परिचित कराया। 25 साल के करियर में करीना ने चमेली, कभी खुशी कभी गम, जब वी मेट, तलाश, ऐतराज, क्रू और जाने जान जैसी फ़िल्मों में अपने दमदार अभिनय कौशल से अपने लिए एक अलग पहचान बनाई।