- Hindi News »
- Entertainment »
- Kareena Kapoor Reply Global Brand Respect To Artisans Wearing Desi Slippers
करीना कपूर का ग्लोबल ब्रांड को जवाब, देसी चप्पल पहनकर दिया कारीगरों को सम्मान
- Written By: सोनाली झा
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सिल्वर कोल्हापुरी चप्पल पहनकर एक फोटो शेयर की। साथ ही उन्होंने लिखा कि डिजाइनर कौन? यह पोस्ट एक इंटरनेशनल फैशन ब्रांड पर तंज था।

करीना कपूर खान का ग्लोबल ब्रांड को जवाब
मुंबई: बॉलीवुड की फैशन क्वीन करीना कपूर खान इन दिनों अपने फैमिली वेकेशन पर लंदन में हैं, लेकिन फैशन और बयानबाजी को लेकर वह भारत में भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार उन्होंने इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड को बिना नाम लिए ही तंज कस दिया और वो भी देसी अंदाज में। हाल ही में करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की जिसमें वह बीच साइड पर बैठी हैं और उनके पैरों में पहनी हुई चमचमाती सिल्वर कोल्हापुरी चप्पलें साफ दिखाई दे रही हैं।
करीना कपूर ने इस फोटो के साथ मजेदार इमोजी और दिल का सिम्बल जोड़कर लिखा कि डिजाइनर कौन? यह एक साधारण पोस्ट से कहीं ज्यादा था। यह भारतीय पारंपरिक कारीगरी के लिए सपोर्ट का मजबूत संदेश भी था। इस पोस्ट का बैकग्राउंड भी दिलचस्प है। दरअसल, हाल ही में एक मशहूर इटालियन फैशन हाउस ने अपने स्प्रिंग-समर 2025 कलेक्शन में एक चप्पल लॉन्च की, जिसकी डिज़ाइन भारतीय कोल्हापुरी चप्पलों से हूबहू मिलती-जुलती थी।
इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई। लोगों ने इसे ‘कल्चरल अप्रोप्रिएशन’ यानी सांस्कृतिक चोरी बताया। विवाद बढ़ने पर फैशन ब्रांड को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने माना कि डिजाइन कोल्हापुरी चप्पल से प्रेरित है और अब वे भारत के कारीगरों और महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स से बातचीत कर सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे। यह मीटिंग आगामी 11 जुलाई को वर्चुअल मोड में होनी तय है।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
Sushant Singh Rajput केस पर फिर होगी बहस? ‘Sorry Babu’ का पहला पोस्टर आउट
Arijit Singh के बाद Pritam का भी संन्यास? सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की अटकलें तेज
ये भी पढ़ें- खेल, रिश्ते और आत्मा का मेल, संजय मिश्रा की फिल्म 5th September का ट्रेलर रिलीज
करीना का यह पोस्ट न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, बल्कि उनके स्टाइल स्टेटमेंट को भी एक नया सामाजिक संदेश मिला। उन्होंने यह दिखाया कि देसी स्टाइल न केवल सुंदर और फैशनेबल होता है, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ाव और लोकल कारीगरों के सम्मान का प्रतीक भी है। फिलहाल करीना अपने पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जेह के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उनकी ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो पूरी फैमिली के साथ सादगी और मस्ती के मूड में नजर आती हैं।
Kareena kapoor reply global brand respect to artisans wearing desi slippers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














