- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Wine Bar Association License Fee Boycott Illegal Liquor Sale
लाइसेंस हमारा, कमाई अवैध वालों की! यवतमाल के शराब व्यापारियों का फूटा गुस्सा; ‘फीस हड़ताल’ का किया ऐलान
Illegal Liquor Sale Yavatmal: यवतमाल के वाइन बार मालिकों की चेतावनी। यवतमाल में अधिकृत वाइन बार मालिकों और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
- Written By: प्रिया जैस

बार मालिकों ने दी चेतावनी (सौजन्य-नवभारत)
Yavatmal Wine Bar Association Protest: यवतमाल शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती अवैध शराब बिक्री के विरोध में अधिकृत वाइन बार मालिकों ने आक्रामक रुख अपनाया है। गांव-गांव में बिना अनुमति शराब बेची जा रही है, तो फिर हम लाखों रुपये की लाइसेंस फीस क्यों भरें? यह सवाल उठाते हुए यवतमाल शहर वाइन बार एसोसिएशन ने सामूहिक निर्णय लिया है कि जब तक अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगती, तब तक मार्च 2026 की लाइसेंस फीस जमा नहीं की जाएगी।
वाइन बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार, 12 फरवरी को आर्णी रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में यवतमाल और आसपास के क्षेत्रों के सभी वाइन बार मालिक और पदाधिकारी उपस्थित थे।
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मार्च 2026 में देय लाइसेंस फीस कोई भी सदस्य जमा नहीं करेगा। इसी के विरोध में गुरुवार को एक बार फिर वाइन बार एसोसिएशन ने राज्य उत्पाद शुल्क अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती जिप टेंडर प्रक्रिया पर अनियमितता, युवक कांग्रेस ने की जांच की मांग
बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
तिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत
Gondia News: गोठणगांव में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया हर रविवार सफाई का संकल्प
यह भी पढ़ें – भाजपा से हाथ मिलाना, उद्धव से गद्दारी! चंद्रपुर के 6 पार्षदों के खिलाफ कड़े तेवर; अपनों को भी नहीं बख्शेगी UBT
अधिकृत व्यापारियों को भारी नुकसान
उनका कहना है कि गांवों में अवैध शराब की बिक्री के कारण अधिकृत व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर 14 जुलाई को भी संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
गांवों में कई स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री जारी है। अंडा गाड़ी, ढाबों, खानावलों और हाथगाड़ियों पर खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, फिर भी प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
Yavatmal wine bar association license fee boycott illegal liquor sale
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
May 02, 2026 | 06:57 PMViral Society Video: बैरियर तोड़कर निकला कार चालक, फिर सिक्योरिटी गार्ड को दिया धक्का
May 02, 2026 | 06:46 PMइल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
May 02, 2026 | 06:42 PMअगर आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे होता, तो मासूम की जान बच जाती, नसरापुर कांड पर सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार
May 02, 2026 | 06:38 PMUjjain News: महाकाल मंदिर मार्ग के पास मुस्लिम इलाके में बुलडोजर एक्शन, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई
May 02, 2026 | 06:33 PMअमरावती जिप टेंडर प्रक्रिया पर अनियमितता, युवक कांग्रेस ने की जांच की मांग
May 02, 2026 | 06:25 PMनसरापुर कांड: पीड़ित परिवार मिलने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, घटनास्थल से ही CM फडणवीस को मिलाया फोन
May 02, 2026 | 06:23 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













