- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Man Gets Life Imprisonment For Stabbing Girl 11 Times
यवतमाल का ‘सिरफिरा’ आशिक अब उम्रभर सड़ेगा जेल में! युवती पर 11 वार करने वाले दोषी को उम्रकैद की मिली सजा
Yavatmal Court Verdict: यवतमाल कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए एकतरफा प्रेम में युवती पर 11 वार करने वाले आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। 5 साल बाद पीड़िता को मिला न्याय। पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: प्रिया जैस

हत्या के प्रयास में आरोपी को उम्रकैद (डिजाइन फोटो)
Life Imprisonment for Attempted Murder: यवतमाल में एकतरफा प्रेम के चलते युवती पर चाकू से 11 वार कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही तीन हजार रुपये जुर्माना तथा जुर्माना अदा न करने पर छह माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भी दी गई है। यह फैसला मंगलवार, 17 फरवरी को जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एस.यू. बघेल ने सुनाया।
दोषी ठहराया गया आरोपी चिंतामण कवडु पुसनाके (30), निवासी इंदिरा आवास, घाटंजी है। यह घटना 29 जनवरी 2021 को घाटंजी क्षेत्र के खेत में हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी बहन के साथ खेत में कपास चुनने गई थी। आरोपी चिंतामण का पीड़िता से एकतरफा प्रेम था। पीड़िता की शादी तय होने की जानकारी मिलने पर उसने उसके होने वाले पति को फोन कर धमकी भी दी थी।
चाकू से ताबड़तोड़ 11 वार
घटना के दिन आरोपी खेत में पहुंचा और पीड़िता से “तू शादी कैसे कर सकती है?” कहकर विवाद किया। इसके बाद गुस्से में आकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 11 वार किए। जांच पुलिस उपनिरीक्षक किशोर भुजाडे ने पूरी कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई जिला न्यायाधीश-1 तथा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.यू. बघेल की अदालत में हुई।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर महावितरण की अपील: अफवाहों से दूर रहें, स्मार्ट मीटर अपनाएं; दिन में 1 रुपये तक की छूट
महाराष्ट्र ई-गवर्नेस इंडेक्स 2026: नवी मुंबई ने गाड़ा सफलता का झंडा, पुणे को पछाड़ बनी नंबर-1 डिजिटल सिटी
सरकारी दफ्तर बना ‘डांस फ्लोर’, फिल्मी गानों पर जमकर थिरके सरकारी बाबू; वीडियो वायरल!
नासिक मनपा में मराठी भाषा अनुपालन पर सख्त ऑडिट, दस्तावेज़ों से वेबसाइट तक 50 सवालों से जांच
सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सरकारी पक्ष की ओर से फरियादी, पीड़िता, उसकी बहन और डॉ. मदनकर सहित सात महत्वपूर्ण गवाहों की गवाही दर्ज की गई। सहायक सरकारी वकील एड. उदय पांडे ने प्रभावी पैरवी की, जबकि पैरवी अधिकारी सारिका बोधनकर ने सहयोग किया।
यह भी पढ़ें – पार्थ पवार बाहर? सुनेत्रा ने नरेश अरोरा को दिया ग्रीन सिग्नल! राज्यसभा सीट पर हंगामा
पेट में ही फंसकर टूट गया था चाकू
हमले के दौरान चाकू का एक टुकड़ा पीड़िता के पेट में ही टूटकर फंस गया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को तत्काल यवतमाल स्थित वसंतराव नाईक शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. मदनकर ने तत्काल शल्यक्रिया कर पेट में फंसा चाकू का टुकड़ा निकाला और उसकी जान बचाई। इस मामले में सुरेश देवराव ढोणे की शिकायत पर घाटंजी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
Yavatmal man gets life imprisonment for stabbing girl 11 times
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर महावितरण की अपील: अफवाहों से दूर रहें, स्मार्ट मीटर अपनाएं; दिन में 1 रुपये तक की छूट
Feb 18, 2026 | 11:29 AMमहाराष्ट्र ई-गवर्नेस इंडेक्स 2026: नवी मुंबई ने गाड़ा सफलता का झंडा, पुणे को पछाड़ बनी नंबर-1 डिजिटल सिटी
Feb 18, 2026 | 11:23 AMCyber Insurance: ये है ऑनलाइन धोखाधड़ी और डेटा चोरी से बचने का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच
Feb 18, 2026 | 11:23 AMरिटायर होंगे शरद पवार! फिर राज्यसभा पहुंचेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? 5 राज्यों की 16 सीटों पर चुनाव की घोषणा
Feb 18, 2026 | 11:22 AMAI Summit 2026: $2B का निवेश और ‘AI का UPI’; ग्लोबल साउथ के लिए मसीहा बनेगा भारत! बढ़ते खतरों से कैसे निपटेंगे?
Feb 18, 2026 | 11:22 AMसरकारी दफ्तर बना ‘डांस फ्लोर’, फिल्मी गानों पर जमकर थिरके सरकारी बाबू; वीडियो वायरल!
Feb 18, 2026 | 11:20 AMAI Impact Summit 2026: सम्राट चौधरी ने बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन, 468 करोड़ के MoU भी किया साइन
Feb 18, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM











