- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nmc Notice To 30 Medical Colleges Maharashtra See List
महाराष्ट्र के 30 मेडिकल कॉलेजों पर मंडराया संकट, NMC ने भेजा कारण बताओ नोटिस, देखें लिस्ट
महाराष्ट्र के 30 मेडिकल कॉलेजों पर अब संकट मंडरा रहा है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इस लिस्ट में देखें पूरे महाराष्ट्र से शामिल मेडिकल कॉलेजों के नाम।
- Written By: प्रिया जैस

एनएमसी ने लिया एक्शन (सौजन्य-सोशल मीडिया, ग्रोक)
मुंबई: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों में सीटों के वार्षिक नवीनीकरण के लिए की गई जांच में महाराष्ट्र के 30 मेडिकल कॉलेजों को आवश्यक मानकों पर खरा न उतरने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी की है। इन संस्थानों में राज्य के हाल ही में मान्यता प्राप्त 10 मेडिकल कॉलेज, मुंबई महानगरपालिका का मेडिकल कॉलेज और पुणे स्थित सेना का मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं।
एनएमर्सी द्वारा जारी नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने के कारण आयोग ने सीधे राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और डीएमईआर (वैद्यकीय शिक्षण व संशोधन संचालनालय) के संचालक को आयोग के समक्ष उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मूल्यांकन में एनएमसी के प्री-अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) ने 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए एमएसएमईआर नियम 2023 के तहत सीटों के नवीनीकरण की प्रक्रिया चलाई।
आवश्यक बुनियादी ढांचा भी नहीं मौजूद
इस प्रक्रिया के अंतर्गत- कॉलेजों द्वारा जमा किए गए स्वघोषणापत्र, आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से शिक्षक उपस्थिति डेटा, मेडिकल और बुनियादी सुविधाएं का गहन मूल्यांकन किया गया। इस जांच में पाया गया कि कई कॉलेजों में शिक्षकों की संख्या अपर्याप्त है। मेडिकल सुविधाएं और आवश्यक बुनियादी ढांचा भी मौजूद नहीं है। इसके चलते 30 मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा पद: 24 फरवरी को 118 पार्षदों का होगा राज्याभिषेक; भाजपा के 79 सदस्यों की चमकेगी किस्मत!
वैजापुर बाजार मक्का नीलामी में गड़बड़ी: 100 रुपये का फर्क! एक ही मक्का, दो भाव-किसानों का आक्रोश
Pune News: डोली उठने से 4 दिन पहले दुल्हन किडनैप, मां और भाई की आंख में मिर्ची डालकर अपहरणकर्ता हुए फरार
डीपी सड़क विवाद: पैठण रोड-देवलाई डीपी सड़क पर 36 मीटर मार्किंग का विरोध, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
कॉलेजों द्वारा भेजे गए उत्तर असंतोषजनक पाए गए हैं। साथ ही यह भी देखा गया कि संस्थानों ने पहले पाई गई खामियों को सुधारने के कोई गंभीर प्रयास नहीं किए हैं। इन सबको देखते हुए एनएमसी ने अब राज्य के शीर्ष चिकित्सा अधिकारियों को सीधे उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई राज्य की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।
IIT बॉम्बे में जासूस? 14 दिनों से कैंपस में जमाया था डेरा, कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार
इन महाविद्यालयों को भेजी गई नोटिस
गतवर्ष मान्यता प्राप्त 10 शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालयों में से मुंबई, अंबरनाथ, अमरावती, हिंगोली, वाशिम, गडचिरोली, जालना, बुलढाणा और भंडारा इन 9 संस्थाओं सहित सोलापुर के डॉ. वैशंपायन मेमोरियल वैद्यकीय महाविद्यालय, बारामती, रत्नागिरी, अकोला, चंद्रपुर, गोंदिया, उस्मानाबाद, सातारा, अलीबाग, जलगांव, मिरज, नंदुरबार, परभणी, सिंधुदुर्ग, नागपुर के इंदिरा गांधी वैद्यकीय महाविद्यालय, यवतमाल के वसंतराव नाईक वैद्यकीय महाविद्यालय, कोल्हापुर के राजश्री छत्रपति शाहू महाराज शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय, धुलिया के भाऊसाहब हिरे शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय, पुणे का आर्म्ड फोर्स वैद्यकीय महाविद्यालय, नांदेड़ का डॉ. शंकरराव चव्हाण शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय और मुंबई महानगरपालिका का शीव रुग्णालय शामिल हैं।
Nmc notice to 30 medical colleges maharashtra see list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SGNP के आदिवासियों को मिलेगा अपना हक? दरेकर ने उठाई MHADA की 388 जर्जर इमारतों के पुनर्विकास की मांग
Feb 18, 2026 | 12:23 PMनागपुर मनपा पद: 24 फरवरी को 118 पार्षदों का होगा राज्याभिषेक; भाजपा के 79 सदस्यों की चमकेगी किस्मत!
Feb 18, 2026 | 12:18 PMवैजापुर बाजार मक्का नीलामी में गड़बड़ी: 100 रुपये का फर्क! एक ही मक्का, दो भाव-किसानों का आक्रोश
Feb 18, 2026 | 12:15 PMPune News: डोली उठने से 4 दिन पहले दुल्हन किडनैप, मां और भाई की आंख में मिर्ची डालकर अपहरणकर्ता हुए फरार
Feb 18, 2026 | 12:07 PM10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 37 सीटों पर होगी टक्कर, इस तारीख को डाले जाएंगे वोट
Feb 18, 2026 | 12:01 PMमहाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण रद्द होने पर मचा बवाल! कांग्रेस ने महायुति सरकार बोला हमला, कहा- सबका साथ…
Feb 18, 2026 | 12:00 PMडीपी सड़क विवाद: पैठण रोड-देवलाई डीपी सड़क पर 36 मीटर मार्किंग का विरोध, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Feb 18, 2026 | 11:57 AMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM










