-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Ai Impact Summit 2026 Samrat Choudhary Inaugurated Bihar Pavilion Mou 468 Crore Sign
AI Impact Summit 2026: सम्राट चौधरी ने बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन, 468 करोड़ के MoU भी किया साइन
- Written By: अक्षय साहू
Bihar AI Centre of Excellence: नई दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट में बिहार सरकार ने IIT पटना और बड़ी कंपनियों के साथ 468 करोड़ रुपए के MoU पर हस्ताक्षर कर रोजगार और इनोवेशन बढ़ाए।

एआई इम्पैक्ट समिट में सम्राट चौधरी ने बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI इंपैक्ट समिट में बिहार सरकार ने कई बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों और आईआईटी पटना के साथ कुल 468 करोड़ रुपए के आपसी समझौता पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसी अवसर पर मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समिट में बिहार पवेलियन का भी उद्घाटन किया।
इस दौरान उनके साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा, बिहार सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह, उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, कृषि विभाग के निदेशक सौरभ यादव, आईआईटी पटना के प्रोफेसर प्रीतम कुमार और आईआईटी पटना के निदेशक प्रोफेसर टी. एन. सिंह भी उपस्थित थे।
इनोवेशन, इनक्यूबेशन और रोजगार को बढ़ावा
बिहार सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में इनोवेशन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई MoU साइन किए गए हैं। बिहार में AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए 60 करोड़ रुपए और आईआईटी पटना में रिसर्च पार्क स्थापित करने के लिए 250 करोड़ रुपए के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी शादी; दहेज हत्या में पति और परिवार पर FIR दर्ज
’20 साल में कानून व्यवस्था हुई फेल’… नीतीश सरकार पर मुकेश सहनी का बड़ा हमला
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
एक… सरकार के 242 विधायकों पर पड़ेगा भारी, बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बीजेपी की बढ़ी टेंशन
बिहार में AI CEO की स्थापना के लिए टाइगर एनालिटिक्स इंडस्ट्री पार्टनर बनेगा, जबकि आईआईटी पटना अकादमिक पार्टनर के रूप में सहयोग करेगा। अधिकारी ने कहा कि हाल ही में बिहार सरकार ने IT क्षेत्र में कई नए निर्णय लिए हैं, जिनमें नई नीतियों का ऐलान भी शामिल है। इन कदमों से राज्य में लगभग 10,000 नई नौकरियों का सृजन होगा।
युवा अविष्कारकों के साथ अश्विनी वैष्णव
समिट के दौरान केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव युवा इनोवेटर्स को पुरस्कार देते हुए मंच पर नहीं, बल्कि उनकी ओर सीढ़ी पर बैठकर उनसे संवाद करते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद सभी युवा उपस्थित लोग उनके लिए लंबी तालियां बजाते रहे और उत्साहपूर्वक उनकी सराहना की।
यह भी पढ़ें: अब भारत में भी बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया! सरकार लगाने वाली है बैन, अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री ने देरी के लिए मांगी माफी
केंद्रीय मंत्री ने प्रवेश द्वार पर कुछ देर हुई असुविधा के लिए मंच से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि इस समारोह को बेहतर बनाने के लिए किसी के पास सुझाव हो तो वह साझा कर सकता है। अमेरिका से इस समिट में भाग लेने आए एक युवा इनोवेटर ने कहा कि भारत में नेताओं के प्रति उनकी सोच अलग थी, लेकिन अश्विनी वैष्णव के व्यवहार ने उनकी धारणा पूरी तरह बदल दी। उन्होंने कहा कि मंत्री के शांत, सौम्य और सहज व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया।
Ai impact summit 2026 samrat choudhary inaugurated bihar pavilion mou 468 crore sign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














