-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara Fish Production Record 8600 Metric Ton Fisheries Growth
महाराष्ट्र का ‘फिश हब’ बन रहा भंडारा: उत्पादन 8400 टन पार, मछुआरों की आय में बढ़ोतरी
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में मत्स्य पालन तेजी से एक संगठित उद्योग के रूप में उभर रहा है। फरवरी तक उत्पादन 8,402 मीट्रिक टन पहुंच चुका है।

Bhandara News in Hindi : जल संसाधनों से समृद्ध भंडारा जिले में मत्स्य पालन का क्षेत्र अब केवल एक पारंपरिक व्यवसाय न रहकर एक संगठित उद्योग का रूप ले रहा है.सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मछुआरों के बढ़ते तकनीकी कौशल के कारण जिले में मत्स्य उत्पादन ने नई ऊंचाइयों को छुआ है.
ताजा आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के अंत तक जिले का कुल मत्स्य उत्पादन 8,402 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है.मत्स्य विभाग का अनुमान है कि चालू सीजन के समापन तक यह उत्पादन 8600 मीट्रिक टन के जादुई आंकड़े को पार कर जाएगा, जो जिले के मत्स्य इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि होगी.
जिले की भौगोलिक स्थिति मत्स्य पालन के लिए अत्यंत अनुकूल है.यहां कुल 21,491 हेक्टेयर जल विस्तार क्षेत्र उपलब्ध है, जिसमें से 15,816 हेक्टेयर क्षेत्र का उपयोग वर्तमान में सक्रिय मत्स्य पालन के लिए किया जा रहा है.पारंपरिक तालाबों और बोडियों के साथसाथ अब खेत तालाबों में भी वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन किया जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में अधूरी सड़कें बनी मुसीबत, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
भंडारा में औषधि सुरक्षा अभियान तेज, संदिग्ध दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
भंडारा में मानसून की दस्तक, बारिश से गर्मी से राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार
दूषित जलापूर्ति से बढ़ा संक्रमण का खतरा, भंडारा के नागरिकों में रोष, स्वच्छ पानी की मांग तेज
विभाग की ओर से जल निकायों का नियमित परीक्षण और नियंत्रित संवर्धन प्रणाली अपनाने के कारण उत्पादन क्षमता में गुणात्मक सुधार आया है.इस वर्ष जिले के विभिन्न जलाशयों में लगभग 451 लाख मत्स्य बीजों का संचयन किया गया है, जिसने उत्पादन की गति को दोगुना कर दिया है.
बाक्स आत्मनिर्भरता और सहकारी तंत्र की मजबूती मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए जिले में मत्स्य जिरे निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है.17.26 करोड़ जिरे निर्माण के लक्ष्य का एक बड़ा हिस्सा स्थानीय स्तर पर ही पूरा किया गया है.वर्तमान में जिले में 134 मत्स्य व्यवसाय सहकारी संस्थाएं सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 11,500 सदस्य जुड़े हुए हैं.ये संस्थाएं न केवल मछुआरों को संगठित कर रही हैं, बल्कि उन्हें बाजार की मुख्यधारा से भी जोड़ रही हैं.
वित्तीय वर्ष 202526 के दौरान 10 प्रमुख सहकारी संस्थाओं को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिससे 244 लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुंचा है.इसके अतिरिक्त, मछुआरों को 4,275 किलो आधुनिक जाल और 34 नावें वितरित की गई हैं.
Bhandara fish production record 8600 metric ton fisheries growth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Usha Vance Hindu: उषा वेंस ने कहा मैं अपने हिंदू धर्म से खुश हूं, पति जेडी वेंस के बयान पर मचा बवाल
Jun 24, 2026 | 03:12 PMठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो-5 कॉरिडोर के लिए 84.34 करोड़ का टेंडर जारी; 2026 के अंत तक शुरू होगी यात्री सेवा
Jun 24, 2026 | 03:09 PMराम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
Jun 24, 2026 | 03:08 PMसेवानिवृत्ति के बाद साकार हो रहा सपना! नागपुर मनपा के सफाई कर्मचारियों को जल्द मिलेगा श्रम साफल्य योजना का लाभ
Jun 24, 2026 | 03:07 PMवाराणसी में अवैध कोचिंग संस्थानों पर बड़ा एक्शन, 8 सेंटर सील; 15 दिन तक चलेगा विशेष अभियान
Jun 24, 2026 | 03:04 PMAhmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
Jun 24, 2026 | 03:01 PMMP में रोजगार के लिए नवाचारों पर जोर; पर्यटन और कुटीर उद्योगों से युवाओं को जोड़कर बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
Jun 24, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














