-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Water Crisis Bmc Corporators Clash Over Tanker Mafia Issue
मुंबई में टैंकर माफिया राज! BMC में गरमाया पानी का मुद्दा, नगरसेवक बोले- तलवार दिखाकर दे रहे धमकी
- Written By: आकाश मसने
Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी की किल्लत और टैंकर माफिया के आतंक पर BMC सभा में भारी हंगामा हुआ। नगरसेवकों ने प्रशासन और माफिया की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: AI)
Mumbai Water Supply Update: देश की सबसे अमीर महानगरपालिका होने के बावजूद मुंबई के नागरिक आज बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मुंबई शहर में पानी सप्लाई का मुद्दा बीएमसी सभा में मंगलवार को नगरसेवकों ने जोर-शोर से उठाया। वार्ड 86 के शिंदे गुट के नगरसेवक रितेश राय ने पानी न मिलने का मुद्दा सभा में रखा जिस पर सभी नगरसेवकों ने सहमति जताई और बीएमसी प्रशासन को जमकर लताड़ लगाई।
नगरसेवकों ने प्रशासन और टैंकर माफियाओं की मिलीभगत का भी मुद्दा उठाया जिससे सभा में यह मुद्दा गर्मा गया। उन्होंने कहा कि टैंकर माफियाओं ने शहर में कब्जा कर लिया है। सभागृह नेता गणेश खणकर ने कहा कि प्राइवेट टैंकर पानी सप्लाई करने का 3500 रुपये से 4000 रुपये लेते है। टैंकर माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर वो नगरसेवकों को तलवार निकालने की धमकी देते हैं। एशिया की सबसे धनी मनपा मुंबईकरों को पानी भी सप्लाई नहीं कर पा रही है। अगर पानी सप्लाई हो भी रहा है, तो या पानी गंदा है या पानी का प्रेशर बहुत कम है।
सभी नगरसेवकों ने सहमति जताई
गणेश खणकर ने बताया की मुंबई नगरसेवक चलाएंगे ना की टैंकर माफिया। एमआईएम के गुट नेता विजय उबाले ने सभा में कहा कि गोवंडी के झोपड़पट्टी इलाके में भी पानी की समस्या है। दूषित पानी आने से लोगों की तबियत खराब हो जाती है। पानी आने का कोई निश्चित समय नहीं रहता है। कभी सुबह 4 बजे तो कभी रात को दो बजे पानी आता है जिससे रहवासियों को समस्या होती है। अगर कहीं पाइपलाइन में रिसाव हो जाता है तो उसे ठीक करने में बीएमसी को 4 से 6 दिन लगते है तबतक आम व्यक्ति परेशान रहता है। बीजेपी के नगरसेवक प्रवीण छेड़ा ने बताया कि टैंकर माफियाओं के साथ बीएमसी प्रशासन का अग्रीमेंट हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, खाली पदों पर भर्ती और लंबित प्रमोशन जल्द पूरा करने के निर्देश
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
बीएमसी को जमकर लगाई लताड़
हाई राइज बिल्डिंग 20 से 25 लाख रुपये प्रति महिना निजी टैंकर माफियाओं को देती है। पाइपलाइन में रिसाव होने पर बीएमसी आंखे मूंदे रहती है। शहर में निजी कुआं बढ़ गए है जिसकी गिनती होनी चाहिए। इन कुओं से टैंकर माफिया पानी सप्लाई करते है। घाटकोपर के एलबीएस मार्ग पर कई टैंकर खड़े रहते हैं। मेंटेनेंस टैक्स, पानी टैक्स, सीवेज टैक्स भरने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिलता है।
बीएमसी में क्या बोले नगरसेक?
बीजेपी के नगरसेवक प्रवीण छेड़ा ने बताया कि यह एक गंभीर विषय है नगरसेवक प्रकाश दरेकर ने बताया कि मुंबई को अंतरराष्ट्रीय शहर का दर्जा दिया जाता है, पर हम पानी के विषय को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इसके जवाब में अतिरिक्त मनपा आयुक्त अभिजित बांगर ने बताया कि शहर की आबादी सवा करोड़ से ऊपर है और फ्लोटिंग आबादी मिलाकर लगभग 2 करोड़ है जिससे प्रतिदिन 4662 एमएलडी पानी की आवश्कयता होती है।
बीजेपी नगरसेविका दिशा यादव ने कहा कि पानी की समस्या एक गंभीर विषय है, मेरे वार्ड में कई दिनों से लो प्रेशर पानी सप्लाई हो रहा है। पाइप लाइन लीकेज के बाद बीएमसी तुरंत समस्या का समाधान नहीं करती है। लीकेज ठीक करने में बीएमसी को कई दिन लग जाते हैं। मैं सभा में यह मुद्दा उठाई, ताकि बीएमसी प्रशासन मामला संज्ञान में ले।
यह भी पढ़ें:- बारामती में सुनेत्रा पवार की राह नहीं होगी आसान! ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने किया उपचुनाव लड़ने का ऐलान
कांग्रेस नगरसेवक वकार खान ने कहा कि टैंकर माफियाओं का मुद्दा काफी बिल्डिंग रीडिवेलपमेंट में गई है, इन बिल्डिंग को बनाने में इस्तेमाल होने वाला पानी के लिए बिल्डर अवैध तरीके से कनेक्शन लेते हैं, ताकि पानी बिल नहीं भरना पड़े, बारिश के पानी को स्टोर करना बहुत जरूरी है। इसके लिए मैं बीएमसी इंजीनियर को पत्र भी लिखा हूं। पानी का प्रेशर कम होने की वजह से लोगों को मोटर लगाना पड़ता है।
बीजेपी नगरसेविका प्रीति साटम ने बताया कि टैंकर माफिया एक बहुत बड़ी लॉबी है। बीएमसी के पास जब खुद के टैंकर है तो प्राइवेट टैंकर की जरूरत क्यों पड़ती है ? बीएमसी प्रशसन को प्राइवेट टैंकर को इजाजत नहीं देना चाहिए।
बीएमसी में 24 घंटे पानी सप्लाई का
कांग्रेस गुट नेता अशरफ आजमी ने कहा कि वादा किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं किया गया है। कुला दक्षिण में 4 से 5 वार्ड आते हैं जहां पानी का प्रेशर कम रहता है, बिना बताए कभी भी पानी की सप्लाई बंद हो जाती है। बीएमसी एक टैंकर का 600 रुपये चार्ज करती है, जबकि प्राइवेट टैंकर लगभग 3500 रुपये लेते हैं। ऐसे में बीएमसी को अपने टैंकर बढ़ाने की जरूरत है। दूषित पानी व पानी सप्लाई के मुद्दे को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
Mumbai water crisis bmc corporators clash over tanker mafia issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMVaranasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Aug 09, 2026 | 12:20 PMAir India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
Aug 09, 2026 | 12:16 PMकागजों में सिमटा फैसला! नागपुर में रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का नियम हवा-हवाई; ठेकेदारों पर बेअसर दिखे आदेश
Aug 09, 2026 | 12:06 PMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
Aug 09, 2026 | 12:00 PMजंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
Aug 09, 2026 | 11:57 AMभंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
Aug 09, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














