-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Gudi Padwa 2026 Date Significance Rituals Maharashtra
कब मनाया जाएगा मराठी नववर्ष का पर्व, जानिए सही तिथि, महत्व और पूजा विधि
- Written By: सीमा कुमारी
Gudi Padwa Significance: गुड़ी पड़वा 2026 कब है, क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे की मान्यताएं क्या हैं? जानें पूरी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मराठी नववर्ष का महत्व।

मराठी नववर्ष( सौ.सोशल मीडिया)
Gudi Padwa Kab Hai: गुरुवार, 19 मार्च से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाएगा। यह पर्व हिंदू नववर्ष का पहला त्योहार है, जो महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और खासतौर पर कोंकणी और मराठी समुदाय के लोगों द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
यह चैत्र मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर पड़ता है और नए साल की शुरुआत, विजय, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन घर में गुड़ी लगाना, तेल स्नान करना, नए वस्त्र पहनना और पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गुड़ी पड़वा पर किए गए कार्य पूरे वर्ष सुख-समृद्धि और शांति लाते हैं।
क्या है गुड़ी पड़वा 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
गुड़ी पड़वा का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के पहले दिन यानी शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन से मराठी शक संवत 1948 की शुरुआत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Seven Gates Of Vaikuntha: वैकुंठ के 7 द्वार क्या हैं? जानें काम, क्रोध और अहंकार के पीछे छिपा आध्यात्मिक रहस्य
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
प्रतिपदा तिथि का समय इस प्रकार है-
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 19 मार्च 2026, सुबह 06:52 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 20 मार्च 2026, सुबह 04:52 बजे
कर्नाटक में इस दिन को युगादी, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी के रूप में मनाया जाता है। इन सभी त्योहारों का अर्थ नए साल की शुरुआत से जुड़ा हुआ है।
गुड़ी पड़वा का आध्यात्मिक महत्व
गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। आध्यात्मिक एवं धार्मिक दोनों रूप से गुड़ी पड़वा को बहुत शुभ दिन माना गया है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी । इसके अलावा, यह दिन नए साल, नई उम्मीदों और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। महाराष्ट्र में लोग घर के बाहर गुड़ी लगाकर भगवान से सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करते है।
यह भी पढ़ें- पहली बार कर रहे हैं गणगौर पूजा, तो इसके नियम सावधानी से पढ़ें और नोट कर लें, फलित होगी पूजा!
कैसे मनाया जाता हैं गुड़ी पड़वा का पर्व
गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर लोग अपने घरों की विशेष साफ-सफाई करते हैं और उसे रंगोली, फूलों की मालाओं से सुंदर रूप से सजाते है। घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों से बना तोरण बंधते है। हिन्दू धर्म में घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों से बना तोरण बांधना शुभ होता है।
इस दिन विभिन्न पारंपरिक पाक पकवान भी बनाए जाते है। आंगन या घर के बाहर गुड़ी यानी ध्वज स्थापित किया जाता है, जिसमें पात्र पर स्वस्तिक बनाकर उस पर रेशमी वस्त्र लपेटा जाता है। साथ ही सुबह तेल लगाकर स्नान करने और गुड़ के साथ नीम की कोपल खाने की परंपरा भी स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
Gudi padwa 2026 date significance rituals maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
Aug 04, 2026 | 01:18 PMबुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 01:17 PMYeh Rishta Kya Kehlata Hai में हो गई कबीर के परिवार की एंट्री, दमानी की बात सुन अरमान बना एंग्री यंग मैन
Aug 04, 2026 | 01:17 PMRaksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Aug 04, 2026 | 01:16 PMनागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
Aug 04, 2026 | 01:16 PMसांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर
Aug 04, 2026 | 01:16 PM6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
Aug 04, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














