-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Vani Municipal Election Triangular Battle Political Heating Big Leaders Prestige
वणी नगरपालिका चुनाव में बढ़ी राजनीतिक गरमाहट, दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- Written By: आंचल लोखंडे
Triangular Political Contest: वणी नगरपालिका चुनाव में भाजपा, शिंदे सेना और शिवसेना-कांग्रेस MVA के बीच त्रिकोणी मुकाबला तेज। दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, मतदाताओं में उत्सुकता चरम पर है।

वणी नगरपालिका चुनाव में बढ़ी राजनीतिक गरमाहट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Vani municipal election 2025: वणी नगरपालिका चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बार का राजनीतिक संग्राम पहले की तुलना में अधिक रोचक और प्रतिष्ठापूर्ण बन चुका है। भाजपा, शिंदे सेना और शिवसेना (उबाठा) कांग्रेस महाविकास आघाड़ी के आमने-सामने आने से मुकाबला त्रिकोणी हो गया है। मतदाताओं में उत्सुकता चरम पर है और वर्तमान तथा पूर्व विधायकों सहित दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा सीधी दांव पर लगी हुई है।
इस बार नगरपालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित है, इसलिए सभी दलों ने अपनी रणनीति बदलते हुए मजबूत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सत्ता परिवर्तन हो या सत्ता बरकरार रखना। तीनों ही दल पूरी ताकत से चुनावी बिगुल बजा चुके हैं।
त्रिकोणी मुकाबले ने बढ़ाई धड़कनें
भाजपा ने पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार के मार्गदर्शन में युवाओं और ऊर्जावान प्रत्याशियों को टिकट दिया है। प्रभागवार चुनावी योजना के साथ घर-घर संपर्क अभियान तेज हो गया है। शहराध्यक्ष एड. निलेश चौधरी के नेतृत्व में बड़ा कार्यकर्ता समूह मतदाताओं तक पहुंचने के लिए सक्रिय है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में BJP को लगा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में शरद पवार गुट ने लहराया परचम
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
गड़चिरोली में स्थानीय निकाय उपचुनाव के लिए आज मतदान; भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की कड़ी टक्कर
उधर, शिवसेना (उबाठा) के विधायक संजय देरकर और कांग्रेस के पूर्व विधायक वामनराव कासावार के नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुकी है। गहन निरीक्षण के आधार पर उपयुक्त उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं और सत्ता परिवर्तन को लक्ष्य बनाकर रणनीति तैयार की गई है।
कड़ी मेहनत कर रहे सभी दल
वहीं, पूर्व विधायक विश्वास नांदेकर और नेता विजय चोरडिया के नेतृत्व में शिंदे सेना ने भी जोशीला प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। कम समय में युवाओं का भारी समर्थन मिलना शिंदे गट के लिए मजबूती का सबब बना है।
शहर के 14 प्रभागों में 29 नगरसेवक पद और नगराध्यक्ष पद के लिए सभी दलों ने जातीय और सामाजिक समीकरणों का हिसाब लगाकर रणनीति तय की है। कुछ प्रभागों में बागी उम्मीदवारों के मैदान में उतर आने से मुकाबला और पेचीदा हो गया है, लेकिन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर होने के कारण सभी दल पूरी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: धान कटाई में मजदूरी और किराया बढ़ा, चंद्रपुर जिले के किसानों पर आर्थिक बोझ
8 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस
शुक्रवार, 21 नवंबर को कुल 8 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। इनमें प्रभाग 4 के 3, प्रभाग 9-बी के 2, प्रभाग 8 के 1, प्रभाग 14 के 1 तथा नगराध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार का समावेश है। अब अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार जबकि नगरसेवक पदों के लिए 150 से अधिक प्रत्याशी मैदान में शेष हैं। 26 नवंबर को चुनाव चिह्न वितरण के बाद आधिकारिक प्रचार अभियान और गति पकड़ लेगा।
Vani municipal election triangular battle political heating big leaders prestige
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














