-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Patur Nagar Parishad Election Result 2026 Congress Hidayat Khan Won
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
- Written By: केतकी मोडक
Congress Victory In Patur: पातुर नगर परिषद चुनाव 2026 में कांग्रेस के हिदायत खान रूम खान 8,090 वोट पाकर नगराध्यक्ष चुने गए हैं। 20 सदस्यीय सदन में विकास योद्धा मंच ने भी 8 सीटें जीतकर सबको चौंकाया।

हिदायत खान को उनकी जीत के लिए सम्मानित करते हुए (सोर्स - फोटो नवभारत )
Hidayat Khan Wins MLC Elections In Akola: अकोला जिले के पातुर नगर परिषद चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। नगराध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे चुनाव में कांग्रेस के हिदायत खान रूम खान (इडू पहलवान) ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें लगभग 8,090 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हाजी सैय्यद बुरहान को 4,408 मत प्राप्त हुए।
इस जीत के साथ कांग्रेस ने नगर परिषद की सत्ता पर अपना कब्जा कायम रखा। नगर परिषद के 20 सदस्यीय सदन में कांग्रेस ने नगराध्यक्ष सहित कुल 9 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं विकास योद्धा मंच ने 8 सीटों पर विजय हासिल कर शहर की राजनीति में अपनी मजबूती दर्ज कराई। शिवसेना (यूबीटी) को 2 तथा भारतीय जनता पार्टी को 2 सीटों पर सफलता मिली।
परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों एवं समर्थकों ने शहर में उत्साह के साथ उत्सव मनाया। गुलाल उड़ाकर, नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। नई नगर परिषद से शहर के नागरिकों को जलापूर्ति, स्वच्छता, सड़क निर्माण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार नगराध्यक्ष पद पर
हिदायत खान रूम खान (कांग्रेस) विजयी रहे। इसी तरह प्रभाग क्र.1 अ से शीतल पोहरे तथा 1 ब से मोहम्मद शाकीर मोहम्मद साबीर (दोनों कांग्रेस) विजयी रहे। इसी तरह प्रभाग 4 अ से सुनीता वाघमारे, 4 ब से साद अहमद खान अजगर खान, 9 अ से सुमय्या सदाफ शेख उस्मान, 9 ब से मोहम्मद मेहताब अब्दुल रऊफ, 10 अ से ममता खोडे तथा 10 ब से हुसेनाबी सैय्यद अजीम (सभी कांग्रेस) ने जीत हासिल की।
शिवसेना व भाजपा के विजयी उम्मीदवार
प्रभाग क्र.2 अ से आनंदा तायडे और 3 अ से अजय पाटिल (शिवसेना यूबीटी) ने जीत दर्ज की. प्रभाग 2 ब से अश्विनी – पाटिल तथा 3 व से तुलसा गाडगे (भाजपा) विजयी रहीं।
पार्टीनिहाय स्थिति
| पार्टी | सीटें |
| CNG (कांग्रेस) | 9 |
| VYM (विकास योद्धा मंच) | 8 |
| SSU (शिवसेना यूबीटी) | 2 |
| BJP (भारतीय जनता पार्टी) | 2 |
विकास योद्धा मंच के विजयी उम्मीदवार
विकास योद्धा मंच के उम्मीदवारों में प्रभाग 5 अ से सैय्यद वसीम, 5 ब से बुशरा अंजुम मोहम्मद बाबर, 6 अ से शाजिया परवीन मोहम्मद कैसर, 6 ब से कमरुज्जमा आदिल खान, 7 अ से मोहम्मद फैज मोहम्मद मकसूद, 7 व से सर्वत जाबीन सैय्यद मुजाहिद इकबाल, 8 अ से सैय्यद मुज्जमिल हुसैन तथा 8 ब से शाहिस्ता फिरदौस मोहम्मद इरफान विजयी हुए।
यह भी पढ़ें:- गोंदिया में 94,089 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक, 28 जून को विशेष अभियान
कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न
- पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के हिदायत खान रूम खान (इहू पहलवान) के नगराध्यक्ष पद पर विजयी होने तथा पार्टी को महत्वपूर्ण सफलता मिलने के बाद कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
- परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने शहर में गुलाल उड़ाकर तथा मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक साजिद खान पठान ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस द्वारा किए गए जनसंपर्क का परिणाम है।
- उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई नगर परिषद नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर के विकास को गति देगी। कांग्रेसी नेता प्रकाश तायड़े ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पातुर की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास व्यक्त किया है।
- उन्होंने इस विजय का श्रेय पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया। इस अवसर पर अकोला मनपा के पार्षद डा. जीशान हुसैन भी उपस्थित थे।
Patur nagar parishad election result 2026 congress hidayat khan won
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
Aug 09, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













