Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टिपेश्वर में अब ‘जांब गेट’ से होगा बाघों का दीदार! नए सफारी रूट की हुई शुरुआत, जानें टाइमिंग और नियम

Tipeshwar Wildlife Sanctuary New Gate: टिपेश्वर अभयारण्य का नया 'जांब गेट' शुरू! 37 किमी लंबा सफारी मार्ग और 20 नई जिप्सियों के साथ वन्यजीव पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। युवाओं को मिला रोजगार।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 23, 2026 | 10:33 AM

जांब में टिपेश्वर का नया गेट शुरू (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jamb Heti Safari Route: यवतमाल जिले की समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता के सतत विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांढरकवड़ा प्रादेशिक वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। विश्व वन दिवस के अवसर पर शनिवार को जांब (हेटी) में नव विकसित पर्यटन सफारी मार्ग का उद्घाटन आर्णी-केलापुर क्षेत्र के विधायक प्रा. राजू तोडसाम के हाथों संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक डॉ. किशोर मानकर, उपवन संरक्षक यशवंत बहाले, सहायक वन संरक्षक विशाल चव्हाण, वन अधिकारी एवं कर्मचारी, जांब के सरपंच रमेश सिडाम, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। टिपेश्वर अभयारण्य में बाघ, तेंदुआ, जंगली कुत्ते, भालू, भेड़िया, लोमड़ी जैसे मांसाहारी प्राणी तथा चीतल, नीलगाय, काला हिरण, खरगोश जैसे शाकाहारी प्राणी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।

37 किलोमीटर लंबा सफारी मार्ग

इसके अलावा विविध पक्षी, तितलियां और दुर्लभ वनस्पतियां इस क्षेत्र की जैव विविधता को और समृद्ध बनाती हैं। इसी प्राकृतिक संपदा को पर्यटन के रूप में विकसित कर स्थानीय जांब, पारवा और इंजाला क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 37 किलोमीटर लंबा सफारी मार्ग विकसित किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

प्रा. राजाभाऊ लोंढे हत्याकांड: उज्जैन से खाटू श्याम तक पिस्तौल की तलाश में पुलिस, कई शहरों में जांच

अकोला के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खरीफ सीजन के लिए बढ़ा खाद का कोटा, 1.14 लाख मीट्रिक टन को मिली मंजूरी

कमर में बंदूक और रिमोट वाले नकली सांप, अशोक खरात का नया कारनामा, ऐसे चलता था अघोरी साम्राज्य

गुटखा-हुक्का मामले में नया मोड़, हाईकोर्ट में याचिका से महाराष्ट्र सरकार पर सवाल

सफारी मार्ग पर पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें छह कृत्रिम जलस्रोत तैयार किए गए हैं। जांब (हेटी) में मुख्य प्रवेश द्वार पांढरकवडा से लगभग 16 किलोमीटर तथा यवतमाल से करीब 51 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

20 जिप्सियां पंजीकृत, युवाओं को रोजगार

वर्तमान में 20 पंजीकृत जिप्सी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं और केवल इन्हीं वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। साथ ही 15 स्थानीय शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित कर मार्गदर्शक के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रत्येक गुरुवार को सफारी बंद रहेगी तथा सुबह 6 से 10 बजे और दोपहर 2 से 6 बजे तक पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश द्वार परिसर में टिकट काउंटर, विश्राम सुविधा और अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। फिलहाल बुकिंग ऑफलाइन शुरू है, जबकि जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू करने की योजना है।

यह भी पढ़ें – महामार्गों पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक! 15 टन की क्षमता और 35 टन का भार; आखिर कब जागेगा आरटीओ?

विधायक तोडसाम ने की सराहना

अपने संबोधन में विधायक राजूभाऊ तोडसाम ने इस उपक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह सफारी वर्षभर, विशेषकर वर्षा ऋतु में भी चालू रखने के लिए आवश्यक सड़क मरम्मत और जल स्रोतों के विकास हेतु निधि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जांब तालाब में जल पर्यटन विकसित कर स्थानीय आदिवासी समुदाय को रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

Tipeshwar wildlife sanctuary new gate jamb heti safari route inauguration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 10:33 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Safari
  • Wildlife Sanctuary
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.