छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
Maharashtra Fuel News: छत्रपति संभाजीनगर में ईंधन संकट के बीच पेट्रोल 3.14 और डीजल महंगा हो गया है। हालांकि, आपूर्ति सामान्य होने से ऑटो एलपीजी के दामों में 21 प्रति लीटर की गिरावट आई है।
- Written By: रूपम सिंह
Fuel Price Hike (फोटो- सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Fuel Price Hike Petrol Price: पश्चिम एशिया में जारी तनाव व ईंधन संकट का असर अब देश के बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी। इससे आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पिछले दो वर्षों से पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग स्थिर बने हुए थे।
पिछले वर्ष केवल छह पैसे की मामूली वृद्धि हुई थी। वहीं इस साल चार महीने बाद पहली बार ईंधन दरों में बढ़ोतरी की गई है। शहर में पेट्रोल 3.14 रुपए महंगा होकर 108.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 94.79 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।
वाहन चलाना हुआ मुश्किल
सामान्य पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ प्रीमियम श्रेणी के ईंधन की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। पॉवर पेट्रोल अब 109.78 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, जबकि पॉवर डीजल की कीमत 100.03 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में लगभग दो रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने की संभावना पहले से जताई जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में पीएम आवास योजना का विशेष मेला; पात्र लाभार्थी 22 मई तक जमा करें 10% राशि, मकरिये की अपील
ऑनलाइन जूतों का ऑर्डर पड़ा भारी: पेमेंट के बाद नहीं मिला पार्सल, आयोग ने बाटा-ब्लू डार्ट पर ठोका जुर्माना
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
NEET पेपर लीक आरोपियों के घर कब चलेगा बुलडोजर? पूर्व विधायक आसिफ शेख का BJP से कड़वा सवाल
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में खर्चों में सावधानी बरतने व वाहनों के सीमित उपयोग के संकेत दिए थे। अब ईंधन दरों में वृद्धि ने आम नागरिकों की चिंता और बढ़ा दी है। नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी, दुकानदार व रोज वाहन से सफर करने वाले नागरिक सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। वाहन चालकों का कहना है कि हर महीने पेट्रोल पर अब पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:- संभाजीनगर में पीएम आवास योजना का विशेष मेला; पात्र लाभार्थी 22 मई तक जमा करें 10% राशि, मकरिये की अपील
शहर में प्रतिदिन 30 से 40 टन ऑटो एलपीजी की जरूरत
दूसरी ओर ऑटो एलपीजी उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलने जा रही है। छत्रपति संभाजीनगर शहर में प्रतिदिन 30 से 40 टन ऑटो एलपीजी की बिक्री होती है। मार्च महीने में आपूर्ति प्रभावित होने के कारण इसकी कीमत 125 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई थी।
अब आपूर्ति सामान्य होने से इसके दाम में 21 रुपए प्रति लीटर की कमी होगी व यह 104 रुपए प्रति लीटर उपलब्ध होगी। ऐसी जानकारी ऑटो एलपीजी पंप संचालक संगठन के पदाधिकारी दिशांत दयालानी ने दी इस बीच अब इलेवट्रिक वाहनों की मांग बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। वाहन बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि नए वाहन खरीदने वाले ग्राहक अब पेट्रोल वाहनों की बजाय ईवी विकल्पों की ओर ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं।
