Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
Kalyan Railway Yard Minor Abuse Case: कल्याण रेलवे यार्ड में 14 वर्षीय लड़की से यौन उत्पीड़न। मोबाइल छीनकर झांसे में लेने वाला आरोपी सौरभ सोनवाने गिरफ्तार।
- Written By: अनिल सिंह
कल्याण में 14 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी सौरभ सोनवाने गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Minor Assault Kalyan Railway Yard: महाराष्ट्र में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला कल्याण रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे यार्ड का है, जहां एक युवक ने अकेलेपन का फायदा उठाकर 14 साल की मासूम लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता अहिल्यानगर से बस द्वारा कल्याण पहुंची थी और उसे वहां से खोपोली के लिए ट्रेन पकड़नी थी। वह स्टेशन पर इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी सौरभ सोनवाने की नजर उस पर पड़ी।
लड़की को अकेला देख आरोपी ने उसके पास जाकर जबरन उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जब डरी हुई बच्ची ने अपना फोन वापस मांगा, तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया। उसने कहा कि अगर फोन वापस चाहिए तो उसे उसके साथ पुलिस स्टेशन चलना होगा। घबराई हुई नाबालिग आरोपी की बातों में आ गई और उसके पीछे चल दी।
पुलिस स्टेशन के बहाने ले गया रेलवे यार्ड
आरोपी सौरभ सोनवाने लड़की को पुलिस स्टेशन ले जाने के बजाय बहला-फुसलाकर कल्याण रेलवे यार्ड के सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने जबरदस्ती करते हुए नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया। इस खौफनाक चंगुल से किसी तरह खुद को छुड़ाकर पीड़िता सीधे कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन पहुंची और रोते हुए अपने साथ हुई आपबीती सुरक्षाकर्मियों को बताई।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
ये भी पढ़ें- ‘धर्म के नाम पर खुले में कत्ल बर्दाश्त नहीं’, बकरीद को लेकर किरीट सोमैया ने मुंबई मेयर को लिखा पत्र
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रेलवे पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस की एक विशेष टीम ने स्टेशन और यार्ड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में आरोपी की पहचान स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी सौरभ सोनवाने को धर दबोचा। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यात्रियों की सुरक्षा और कड़े कानून की मांग
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद कल्याण रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्ततम इलाके में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यात्रियों में भारी आक्रोश है। पीड़िता के परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। नागरिकों का कहना है कि रेलवे परिसरों में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
