-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Tin Shed Collapsed In Chemical Factory Woman Worker Died 7 People Injured
केमिकल फैक्ट्री में टिन शेड गिरा, महिला श्रमिक की मौत, 7 लोग घायल
- Written By: आंचल लोखंडे
गणेशपुर स्थित 'डीलाईट केमिकल फैक्ट्री' में रात्रिकालीन पाली में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक मौसम बिगड़ा, हवा तेज हुई और फिर देखते ही देखते फैक्ट्री का विशाल टिन शेड भरभराकर गिर पड़ा।

केमिकल फैक्ट्री में टिन शेड गिरा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के झरी तालुका अंतर्गत गणेशपुर गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हुआ, जिसने मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज बारिश और तूफानी हवाओं के कारण एक केमिकल फैक्ट्री का टिन का शेड अचानक गिर गया, जिसमें काम कर रही 21 वर्षीय महिला मजदूर गंगा सुग्रीवलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य श्रमिक घायल हो गए।
यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब गणेशपुर स्थित ‘डीलाईट केमिकल फैक्ट्री’ में रात्रिकालीन पाली में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक मौसम बिगड़ा, हवा तेज हुई और फिर देखते ही देखते फैक्ट्री का विशाल टिन शेड भरभराकर गिर पड़ा। मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया।
तेज हवा और कमजोर ढांचा
मृतक महिला मजदूर गंगा सुग्रीवलाल छत्तीसगढ़ के पेरीटोला गांव की रहने वाली थी और कुछ समय से इस फैक्ट्री में काम कर रही थी। हादसे में घायल हुए अन्य श्रमिकों में सचिन दिलीप चांदेकर (कृष्णापुर), पुष्पा उइके, नामदेव उइके, लता तलांडे (सभी रैयेरगांव निवासी), डोमा भरणे (सगनापुर), मीनाबाई आत्राम और निराशा कंवर (दोनों छत्तीसगढ़ निवासी) शामिल हैं। इन सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद कुछ को छुट्टी दे दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Bhandara News: भंडारा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
NH-52 पर भीषण हादसा, कर्नाटक में लॉरी से टकराई क्रूजर, 6 की मौत, 3 घायल
पिंपरी-चिंचवड़: मोशी हादसे में पहली मौत, कचरे के ढेर में फंसे 23 लोगों में से 9 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसा टाला जा सकता था?
हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब मौसम विभाग ने तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी पहले ही दी थी, तब भी फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों से रात के समय काम क्यों करवाया? क्या शेड की संरचना कमजोर थी? क्या सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था? ये सारे सवाल अब जांच के दायरे में हैं।
अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम, कही एंबुलेंस फंसी तो कही छात्र
घटना की सूचना मिलते ही मुकुटबन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक टीम से दुर्घटना के तकनीकी कारणों की जाँच करवाई जा रही है। प्रशासन ने फैक्ट्री की संरचनात्मक मजबूती, लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
मजदूरों में आक्रोश, मुआवज़े की मांग
यह हादसा सिर्फ एक निर्माण की गिरावट नहीं, बल्कि मजदूरों की जिंदगियों से जुड़ा सवाल है। हादसे के बाद मजदूरों और उनके संगठनों में भारी रोष है। पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवज़े, स्थायी नौकरी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग ज़ोर पकड़ रही है।
पीड़ितों को न्याय दिलाएं
गणेशपुर की इस फैक्ट्री में हुआ हादसा एक बार फिर यह बताता है कि जब तक मजदूरों की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, तब तक श्रमिकों की ज़िंदगी जोखिम में ही रहेगी। मृतक गंगा सुग्रीवलाल के परिजनों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, और घायलों के लिए यह घटना आजीवन दर्द का सबब बन सकती है। अब यह ज़िम्मेदारी प्रशासन और कंपनी की है कि वे पीड़ितों को न्याय दिलाएं और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
Tin shed collapsed in chemical factory woman worker died 7 people injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
VIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMदेर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
Jul 11, 2026 | 06:02 PMमुरैना में ट्रक से भिड़ा कंटेनर, केबिन में फंसा चालक; JCB से कंटेनर का केबिन तोड़कर चालक की सुरक्षित बचाई जान
Jul 11, 2026 | 05:59 PMInstagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Jul 11, 2026 | 05:56 PMदावों की खुली पोल, नासिक मनपा का मानसून टास्कफोर्स गायब, बारिश थमने के बाद भी आधे शहर में सफाई अधूरी
Jul 11, 2026 | 05:56 PMदतिया उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, हुंकार केतली पर वोट की अपील; भाजपा पर साधा निशाना
Jul 11, 2026 | 05:50 PMवियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
Jul 11, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














