- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Tiger Terror Increases In Wcl Area Mnss Memorandum
WCL क्षेत्र में बाघ का बढ़ा आतंक, मनसे का ज्ञापन-वेकोली वन विभाग सक्रिय, किसानों में दहशत
Tiger terror: पिछले कुछ दिनों से वणी तहसील के नीलापुर-गोवारी शिवार क्षेत्र में बाघ का संचार बढ़ने से किसानों व ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
- Written By: आंचल लोखंडे

WCL क्षेत्र में बाघ का बढ़ा आतंक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal News: पिछले कुछ दिनों से वणी तहसील के नीलापुर-गोवारी शिवार क्षेत्र में बाघ का संचार बढ़ने से किसानों व ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) की ज़मीन पर बड़ी मात्रा में उगे पेड़-पौधे और झाड़-झंखाड़ इस समस्या की मूल वजह बने हुए हैं। घनी झाड़ियों के कारण बाघ व अन्य वन्यप्राणियों को खेतों तक पहुंचना आसान हो गया है। इस गंभीर स्थिति पर ध्यान आकर्षित करने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के तालुकाध्यक्ष फाल्गुन गोहोकार ने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए WCL के उपक्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है।
मनसे के फाल्गुन गोहोकार ने पत्र में उल्लेख किया है कि बाघ के बढ़ते अवागमन से किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। इससे न केवल उनकी जान को खतरा है, बल्कि उपजीविका पर भी सीधा असर हो रहा है।हाल ही में बाघ ने पंढरी कळसकर की गाय पर हमला कर उसे मार डाला। इस घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
WCL की लापरवाही
गोहोकार ने आरोप लगाया कि WCL की लापरवाही के चलते ही यह स्थिति बनी है और इसकी पूरी जिम्मेदारी wcl की है। ज्ञापन सौपते समय योगेश काले, प्रवीण मांडवकर, प्रवीण कलसकर, भोलेश्वर चिकनकर, प्रतीक बुरडकर, योगेश माथणकर, प्रवीण चटप, हनुमान चिंचोलकर, नानाजी निखाडे, गजानन चिंचोलकर, बंडू आवारी, रामू चटप, शंकर देठे, उज्वला चिंचोलकर, शुभांगी कलसकर, दर्शना कलसकर, किरण चिंचोलकर, योगिता चिंचोलकर, पल्लवी पिंपलखेडे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
चरम पर पहुंचा मानव-वन्यजीव संघर्ष: 5 माह में 6 की मौत, 19 घायल-बाघ-तेंदुओं की दहशत से कांपा भंडारा
Yavatmal: विहार लॉज में चल रहा था नकली नोटों का कारखाना, तेलंगाना के 4 आरोपी गिरफ्तार
ब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा
Yavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
मनसे ने दी आंदोलन की चेतावनी
मनसे के निवेदन पर संज्ञान लेते हुए पिंपलगांव स्थित WCL के उपक्षेत्रीय प्रबंधक ने झाड़ियां साफ करने के लिए एक बुलडोज़र लगाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, फाल्गुन गोहोकार ने कहा कि केवल एक बुलडोज़र पर्याप्त नहीं है और भी बुलडोज़र लगाए जाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक सभी झाड़ियां पूरी तरह साफ नहीं की गईं तो गुरुवार को ग्रामवासी सामूहिक आंदोलन करेंगे।
ये भी पढ़े: वाल्मिक कराड ने “मोक्का” से नाम हटाने के लिए किया खंडपीठ का रुख; सरकार को नोटिस
वन विभाग की तत्परता
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने भी कदम उठाए हैं। वनपरिक्षेत्र अधिकारी सुजाता विरकर ने बताया कि किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ कर्मचारियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। ये कर्मचारी हालात पर नज़र रखेंगे। विरकर ने यह भी कहा कि यदि WCL समय रहते झाड़ियां साफ कर दे तो समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है। इसके लिए वन विभाग की ओर से WCL को शीघ्र पत्र भेजा जाएगा।
Tiger terror increases in wcl area mnss memorandum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














