- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Pandharkawada Police Arrest Bike Thieves Recovered Motorcycles
पांढरकवड़ा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, सवा लाख से ज्यादा का माल जब्त!
Pandharkawada police action: पांढरकवड़ा पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर 1.59 लाख की मोटरसाइकिलें जब्त कीं। आरोपियों ने पुलिस हिरासत में कबूला अपना जुर्म।
- Written By: प्रिया जैस

बाइक चोरों पर कसी नकेल (सौजन्य-नवभारत)
Pandharkawada bike recovery: पांढरकवड़ा पुलिस ने दो शातिर चोरों के पास से चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पांढरकवड़ा पुलिस की एक टीम 20 फरवरी को चोरी गई मोटरसाइकिलें और अज्ञात आरोपियों को ढूंढने के लिए परिसर में गश्त लगा रही थीं।
तकनीकी जांच के दौरान व गुप्त सूचना के आधार पर रिकार्ड में दर्ज इंदिरानगर निवासी राजू मंचलवार को पुलिस ने कब्जे में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पांढरकवड़ा पुलिस थाना क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की और यह भी बताया कि मोटरसाइकिलों का पेट्रोल खत्म होने से वह सुनसान इलाके में छोड देने की बात कही।
इसके बाद पांढरकवड़ा पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलें जब्त की। वहीं पांढरकवड़ा पुलिस ने आखाड़ा वार्ड में रहनेवाले आरोपी विवेक चौधरी के पास से चोरी गई दुपहिया नंबर एमएच-29 बीजी-5927 मूल्य 59 हजार रुपयों का माल जब्त किया। दोनों कार्रवाई में पांढरकवड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चार मोटरसाइकिलों सहित 1 लाख 59 हजार रुपयों का माल जब्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
सुपारी व्यापारियों पर नजर, गुटखा माफिया को छूट! FDA के ‘समानांतर तंत्र’ ने नागपुर में फैलाई दहशत
गड़चिरोली में महिला आयोग की जनसुनवाई, एक ही दिन में 44 मामलों पर कार्रवाई, 5000 मामले अब तक हल।
पति की आंखों के सामने पत्नी को ले गया बाघ: देवलापार के सावरा गांव में खौफनाक वारदात; मौके पर ही मौत
कर्ज के बोझ तले दबेगी मनपा? पोहरा नदी प्रकल्प के लिए 400 करोड़ के लोन की तैयारी, 4 वित्तीय संस्थान आए आगे
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, पांढरकवड़ा उपविभागीय पुलिस अधिकारी रॉबीन बंसल के मार्गदर्शन में थानेदार एल.डी. तावरे की सूचना पर डीबी टीम के पीएसआई नितीन सुशीर, प्रमोद जुनुनकर, विलास जाधव, सचिन काकडे, संदीप मडावी, सुनील राठोड, राजू मुत्यालवार ने की।
यह भी पढ़ें – गोली मारो पर जमीन नहीं देंगे…शक्तिपीठ के खिलाफ उग्र हुए किसान, छावनी बना परभणी का सहजपुर गांव!
सायखेड़ा में बाइक चोर सक्रिय
पांढरकवड़ा तहसील के सायखेडा में अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। यह घटना 18 फरवरी की शाम की है। विकास मनोहर सोयाम (35), निवासी सायखेडा, तहसील केलापुर ने पांढरकवड़ा पुलिस थाने में वाहन क्रमांक एमएच 29 एक्यू 9824 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बीते कई दिनों से पांढरकवडा शहर सहित तहसील के ग्रामीण इलाकों में बाइक चोरी की घटनाएं तेजी से सामने आ रही है। इन चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अब पुलिस ने भी पेट्रोलिंग की गति बढ़ा दी है।
Pandharkawada police arrest bike thieves recovered motorcycles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हॉलीवुड में काम करने पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थी
Feb 21, 2026 | 01:17 PM94 साल के डॉ. विश्वनाथन की सादगी भरी लाइफस्टाइल ने जीता दिल, पोस्ट वायरल
Feb 21, 2026 | 01:15 PMसुपारी व्यापारियों पर नजर, गुटखा माफिया को छूट! FDA के ‘समानांतर तंत्र’ ने नागपुर में फैलाई दहशत
Feb 21, 2026 | 01:07 PMगड़चिरोली में महिला आयोग की जनसुनवाई, एक ही दिन में 44 मामलों पर कार्रवाई, 5000 मामले अब तक हल।
Feb 21, 2026 | 01:07 PMशनिवार को ‘बजरंग बाण’ के पाठ से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, इस विधि से करें पाठ
Feb 21, 2026 | 01:02 PMटोल प्लाजा पर कैश पेमेंट होगा बंद: 1 अप्रैल 2026 से सिर्फ FASTag और UPI से होगा भुगतान
Feb 21, 2026 | 12:56 PMफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लिया इस एक्टर का नाम, बताया अपना फेवरेट बॉलीवुड स्टार
Feb 21, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM












