-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- The Kidnapped Youth Was Murdered By The Kidnappers
अपहृत युवक की अपहरणकर्ताओं ने कर दी हत्या
- Written By: नवभारत डेस्क

Representative Photo
- पुलिस ने 7 अपहरणकर्ता हत्यारों को किया गिरफ्तार
यवतमाल. कलंब तहसील के तिरझडा गांव से अपह्त युवक सुरेश पवार 25 की अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी.2 इस वारदात के बाद पुलिस ने इस मामलें में शामिल मुख्य अपहरणकर्ता उसके रिश्तेदार समेत 7 लोगों को पुलिस ने 48 घंटों के भीतर कब्जे में लेकर उन्हे गिरफ्तार कर अपहरण और हत्या मामलें का पर्दाफाश किया है.
पुलिस ने बताया की सुरेश पवार को उसके तिरझडा स्थित घर में रात के दौरान घुसकर कार के जरीए उसका अपहरण किया गया था,जिसके बाद उसकी वडकी थानाक्षेत्र के तहत आनेवाले वर्धा नदी परिसर में गला दबाकर हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया गया था.
15 नवंबर की रात घटीत इस घटना के बाद 17 नवंबर को पुलिस जांच पडताल के दौरान सुरेश पवार का शव नदी पात्र से पुलिस ने बरामद कर जांच शुरु की थी.इस मामलें में कलंब पुलिस थाने में मृतक सुरेश पवार की पत्नी शालिनी सुरेश पवार की शिकायत पर पहले अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद इस मामलें में अब 7 आरोपीयों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया की अपहरण का मुख्य सुत्रधार मृतक सुरेश पवार का निकटतम कुचनकर नामक रिश्तेदार है जो पांढरकवडा के निकट एक गांव में रहता है.उसका कुछ समय पहले ही मृतक सुरेश पवार से घरेलु विवाद हुआ था, इसी पुर्व रंजीश के चलते आरोपी ने अपने पांढरकवडा के अन्य 6 साथीदारों के साथ मिलकर सुरेश पवार के अपहरण की साजीश रची थी.
15 नवंबर को सफेद रंग की अटींगा कार से तिरझडा जाकर उसका अपहरण कर लिया गया,और इसी दौरान गाडी में ही उसका दुपटटे से गला दबाकर सुरेश की हत्या कर,इस मार्ग से गुजरते समय उसका शव वडकी थानाक्षेत्र में आनेवाले पैनगंगा नदी के पुल से नदी में फेंक दिया था.लेकिन पुलिस ने अपनी जांच कुशलता के आधार पर आरोपीयों का सुराग लगाकर उन्हे कब्जे में लेकर कडी पुछताछ की,तब आरोपीयों नें सुरेश पवार का अपहरण कर उसकी हत्या करने की कुबुली दी.
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
उज्जैन: पशु चोरी के साथ जहरीली शराब की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.57 लाख का मशरूका जब्त
आलीराजपुर गैंगरेप कांड: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
इस मामलें में एलसीबी यवतमाल को समांनांतर जांच के आदेश दिए गए थे, जिससे एलसीबी के पुलिस निरीक्षक प्रदिप परदेशी और दस्ते ने अपहरण स्थल पहूंचकर घटना की जानकारी ली, इस दौरान अपहरणकर्ता किस वाहन से आए थे, मृतक से किसका विवाद हुआ था,इसकी जांच पडताल शुरु की, साथ ही आरोपीयों का सुराग लगाने के बाद इंट्रोगेशन स्कील का ईस्तेमाल किया.
जिसके बाद इस अपहरण और हत्या मामले का पर्दाफाश किया गया. इस कारवाई को ,एसपी डा.दिलीप पाटील भुजबल, अपर पुलिस अधिक्षक डा.खंडेराव धरणे, दारव्हा के एसडीपीओ आदित्य मिरखेलकर के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक प्रदिप परदेशी, कलंब के पुलिस निरीक्षक अजीत राठोड, पांढरकवडा के पुलिस निरीक्षक जगदीश मंडलवार के नेतृत्व में एपीआय विवेक देशमुख, एपीआय योगेश रंधे, एपीआय अभय चौथनकर, पीएसआय किशोर मावस्कर, एपीआय संदिप बारंगे, एपीआय निलेश गायकवाड, पुलिसकर्मी बंडु डांगे, बबलु चव्हाण, उल्हास कुरकुटे, निलेश राठोड, सलमान शेख,किशोर झेंडेकर, प्रफुल दलवी, वसंता चव्हाण, आकाश मसलकर, छंक मनवर, सचिन काकडे ने अंजाम दिया.
इस अपहरण और हत्याकांड के 48 घंओं के भीतर आरोपीयों का पर्दाफाश करनेवाले जांच दल को एसपी भुजबल द्वारा 25 हजार रुपयों का सी नोट प्रोत्साहन पुरस्कार घोषित किया है.
The kidnapped youth was murdered by the kidnappers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














