-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Sedition Case Filed Against Sambhaji Bhide For Making Derogatory Statement About Father Of The Nation Atmosphere Of Tension In The City
राष्ट्रपिता के बारे में अपमानजनक बयान देनेवाले संभाजी भिड़े पर देशद्रोह का मामला दर्ज करें, शहर में तनाव का माहौल
- Written By: नवभारत डेस्क

- कांग्रेसियों ने किया आंदोलन, जगह जगह पोस्टर फाडे गए
यवतमाल. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक बयान देने वाले संभाजी भिड़े पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से आंदोलन किया गया. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं काले झंडे दिखाकर संभाजी भिड़े का काफिला रोकने का प्रयास किया. पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को डिटेन कर अवधूत वाड़ी पुलिस थाने में लाया. वहीं शहर में अनेक जगहों पर संभाजी भिडे के शहर आगमन को लेकर लगाए गए पोस्टरों को फाड दिया गया. संभाजी भिडे के खिलाफ सामाजिक संगठनाओं के आक्रमक रवैय्ये को देखते हुए शहर में तनावपूर्ण स्थिति निर्माण हो गई थीं.
मनोहर कुलकर्णी उर्फ़ संभाजी भिड़े अपने विवादास्पद बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने अपने बयानों के माध्यम से महापुरुषों को लेकर आपत्तिजनक विवाद बयान दिया है. इतना ही नहीं तो महिला वर्ग को लेकर भी उन्होंने बेतुके बयान देने का काम किया है. संभाजी भिड़े के बयानों से आम लोगों की भावनाएं आहत हो रही है. समाज में सौहार्द के माहौल को गंदा करने की मनोहर कुलकर्णी की यह कोशिश वर्तमान सरकार के आशीर्वाद से शुरू हो रही है. हाल ही में उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में बेहद आपत्तिजनक विवाद किया था. इन बयानों को ध्यान में रखते हुए मनोहर कुलकर्णी उर्फ संभाजी भिडे के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की माँग की गई.

इस आंदोलन में चंद्रशेखर चौधरी, प्रा. घनश्याम दरणे, जावेद परवेज अन्सारी, आशिक खंतडे प्रा. मिनाक्षी सावलकर, उमेश इंगले, अजय किन्हीकर, वासुदेव महल्ले, उषाताई दिवटे, पल्लवी रामटेके, प्रमोदिनी रामटेके, रुपाली मासाल, दत्ता हाडके, डॉ. संदिप तेलगोटे, संगीता पवार, सुरज खोब्रागडे, सचिन खोडे, प्रफुल्ल शंभरकर, अजय शेंडे, आकाश वाणी, राज सोनवने, भारती सावते,कविता नागपुरे, पुष्पा सिरसाट, रत्नमाला कांबले, उमेश मेश्राम, अंकुश वाकड़े, सुकेशिनी खोबरागड़े, वंदना उरकुडे, शोभना कोटंबे, एड. जयसिंह चौहान, संजय वालके, रुपेश मेश्राम आदि शामिल हुए.
पुलिस उप अधीक्षक और एलसीबी निरीक्षक को वाहन में बैठकर करना पड़ा भोजन
यवतमाल शहर के आर्णी रोड स्थित बलवंत मंगल कार्यालय में शनिवार को संभाजी भिड़े गुरुजी का व्याख्यान का आयोजन किया गया है. संभाजी भिड़े गुरुजी का व्याख्यान के दौरान कोई भी व्यवधान ना हो इसके लिए परिसर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रखा गया है. यहां पर पुलिस उप अधीक्षक पीयूष जगताप के नेतृत्व में अवधूत वाडी पुलिस, लोहरा पुलिस, यवतमाल शहर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और एलसीबी की टीम के अधिकारी और कर्मचारी बंदोबस्त में थे. बंदोबस्त के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों खाना खाने की भी फुर्सत नहीं मिली. इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक पीयूष जगताप और एलसीबी पुलिस निरीक्षक आधार सिंह सोनोने को अपने अपने सरकारी वाहन में भोजन करते हुए बंदोबस्त पर नजर गड़ाए बैठे देखा गया.
सम्बंधित ख़बरें

वंचित बहुजन आघाडी ने जताया निषेध
भारतीय तिरंगा, महात्मा गांधी और महिलाओं को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करनेवाले मनोहर उर्फ संभाजी भिडे का यवतमाल शहर में आगमन होने के बाद वंचित बहुजन आघाडी की ओर से निषेध जताते हुए उनका कार्यक्रम रद्द कराने का प्रयास किया. इस समय पुलिस ने वंचित बहुजन आघाडी के कार्यकर्ताओं को डिटेन कर स्थानबद्ध किया. पुलिस ने युवा आघाडी जिलाध्यक्ष आकाश वाणी, शहर अध्यक्ष प्रफुल्ल शंभरकर, महिला सचिव भारती सावते को स्थानबद्ध किया गया. जिसके बाद महिला अध्यक्ष धम्मवती वासनिक, शिवदास कांबले, कुंदन नगराले, अजय परचाके, नितीन वानखेडे, अनूप टेंभुर्णे आदि ने पुलिस थाने में जाकर प्रदर्शन भी किया.
मीडियाकर्मियों तक नहीं पहुंच पायी आवाज
आर्णी रोड स्थित बलवंत मंगल कार्यालय में शनिवार को श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदूस्थान की ओर से संभाजी भिडे के व्याख्यान का आयोजन किया गया था. हालांकि इस व्याख्यान के दौरान मीडिया कर्मचारियों को एंट्री नहीं दी गई थीं. वहीं जिस मंगल कार्यालय में व्यख्यान का आयोजन किया गया था, वहां पर साउंड सिस्टम की आवाज को भी पूरी तरह से कम रखा गया था. जिसके चलते मंगल कार्यालय के बाहर कवरेज के लिए पहुंचे मीडिया कर्मियों तक भी भीतरी आवाज नहीं पहुंच पा रही थीं. भीतर से संभाजी भिडे के व्याख्यान का कोई भी शब्द सुनाई नहीं देने से मीडियाकर्मी वहां से लौट गए.
मराठा लोगों को जागना पडेगा- संभाजी भिडे
आर्णी रोड स्थित बलवंत मंगल कार्यालय में शनिवार को श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदूस्थान की ओर से संभाजी भिडे के व्याख्यान का आयोजन किया गया. हालांकि इस समय व्याख्यान कवरेज करने के लिए मीडिया कर्मियों को एंट्री नहीं होने से अधिकांश मीडियाकर्मचारी व्याख्यान का कवरेज नहीं कर पाए. लेकिन इस समय एक खबरी सूत्र ने हमें बताया कि संभाजी भिडे ने अपने व्याख्यान के माध्यम से मराठा लोगों को अपने अधिकारों के लिए लढने हेतु जागने का अनुरोध किया. वहीं मराठाओं को अब हथियार चलाने की कला सीखना चाहिए. युद्धशस्त्र को सीखाने के लिए एक स्कूल की स्थापना भी की जाएगी. जहां पर हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.
Sedition case filed against sambhaji bhide for making derogatory statement about father of the nation atmosphere of tension in the city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Jul 24, 2026 | 12:30 PMInternational Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMभारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
Jul 24, 2026 | 12:16 PMमुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग
Jul 24, 2026 | 12:13 PMमथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल
Jul 24, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














