- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Road Damaged Administration Negligence Increased Problems Of Vehicle Holders
38 किमी मार्ग को पूरा करने क्या लगेंगे 38 साल?, वाहनधारकों की बढी परेशानियां
- Written By: नवभारत डेस्क

- मार्ग का निर्माणकार्यपडा है बंद
झरीजामणी. ग्रामीण इलाकोंका विकास बेहतर और पक्की सडकों पर निर्भर है. लेकिन झरीजामणी तहसील के नागरिकों औरवाहनधारकों को बेहतर सडकों से आवागमन करने के लिए और कितना इंतजार करना पडेगा? यह सवाल अब भी बना हुआ है. झरी जामणी तहसील के ग्रामीण इलाकों में सडकें तो है लेकिन यह सडके पूरी तरह से उबड खाबड हो चुकी है.
इतना ही नहीं तो एक सडक ऐसी है जिसकी 38किमी तक मरम्मत करना है. लेकिन यह सडक अब तक अधूरी अवस्था में पडी हुई है. अब तोनागरिक यहीं सवाल उठा रहे है कि क्या 38 किमी वाली सडक को बनाने में पूरे 38 साल लगेंगे? झरी जामणी तहसील में आनेवाले ग्रामीण इलाकों की सडकों की हालत काफी बदहाल है.
इससे भी बदहाल सडक झरी सेमाथार्जुन, सिमला व पांढरकवडा को जोडनेवाली है. यह मार्ग केवल 38 किमी का है. मार्ग की दुरूस्ती का ठेका ईगल नामक निजी कंपनी को दिया गया है. लेकिन कंपनी की ओर से बीते देढ साल से सडक की दुरूस्ती का कार्य रत्तीभर भी नहीं किया गया है. जबकि सडक को पूरी तरह से उखाडकर रख दिया है.
सडक को उखाडकर रख दिए जाने से वाहनधारकों को अपने वाहन लेकर गुजरना भी खतरनाक साबित हो रहा है. इस उबड-खाबड सडक से वाहन लेकर गुजरते समय वाहनधारकों को हरसंभव दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. लेकिन अब तक मार्ग की दुरुस्ती उचित ढंग से नहीं की जा रही है. मार्ग की दुरूस्ती का काम भी फिलहाल रोक दिया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
पिपला रोड पर तालमेल की कमी, गटर लाइन के लिए सड़क कटाई से जनता परेशान, विभागीय लापरवाही पर नागपुर में नाराजगी
नागपुर में जर्जर सड़क बनी खतरा, गड्ढों से जूझते ग्रामीण-विद्यार्थी; बस सेवा प्रभावित-हादसों का खतरा बढ़ा
Nashik: विकास या विनाश? सिंहस्थ की तैयारियों और मिसमैनेजमेंट ने नागरिकों का जीना किया मुहाल
जिससे वाहनधारकों की परेशानियां ओर भी ज्यादा बढ गयी है. आधे अधूरे खोदकर रखे हुए मार्ग की दुरूस्ती तत्काल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से अनेक मर्तबा निर्माणकार्य विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर ध्यानाकर्षण भी कराया गया है. लेकिन निर्माणकार्य विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के कानों तक जू भी नहीं रेंघ रही है. यहां के लोगों को अब भी चकाचक सडकों पर वाहन दौडाने का सपना कब पूरा होगा इसका इंतजार बना हुआ है.
[blockquote content=”मुकूटबन से पाटनबोरी मार्ग भी अधूरा मुकूटबन से पाटनबोरी मार्ग की हालत भी झरीजामणी तहसील के 38 किमी वाले मार्ग की तरह ही है. इस मार्ग की मरम्मत पर भी निर्माणकार्य विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मार्ग का मरम्मत कार्य अब भी अधूरा पडा हुआ है. जिसके चलते वाहनधारकों को अनेक कठीनाईयों का सामना करना पड रहा है. मार्ग की मरम्मत करने की मांग जोर पकडती जा रही है.” pic=”” name=””]
Road damaged administration negligence increased problems of vehicle holders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
May 30, 2026 | 02:37 PMसंभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
May 30, 2026 | 02:36 PMफोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














