संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर में 'अपनी विरासत, अपनी संस्कृति' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। महापौर समीर राजूरकर ने दिवाली तक शहर में आर्ट गैलरी बनाने का आश्वासन दिया।
A painting competition on heritage was held in Sambhajinagar. Mayor Sameer Rajurkar assured artists that the city will get its first art gallery by Diwali.
संस्कृति चित्रकला
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Painting Competition Heritage Cultural Event : अपनी विरासत, अपनी संस्कृति विषय पर जीएच रायसोनी इंटरनेशनल, महानगरपालिका, औरंगाबाद फोटोग्राफर एसोसिएशन तथा जिला मराठी पत्रकार संघ के संयुक्त प्रयास में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 227 प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष भाग लिया। महापौर समीर राजूरकर, उपायुक्त अंकुश पांढरे, जीएल रायसोनी विवि के डीन डॉ. अविनाश काटे, मुख्याध्यापक संजीव सोनार,

मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद काकड़े, सचिव देव शेजुल, प्रमोद अडसूले तथा फोटोग्राफर संगठन के अध्यक्ष किशोर निकम ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर निकम ने कहा कि शहर में एक भी आर्ट गैलरी उपलब्ध नहीं होने के कारण कलाकारों को चित्र प्रदर्शनी आयोजित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

महापौर राजूरकर सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद

इस पर छत्रपति संभाजीनगर महापौर राजूरकर ने आश्वासन दिया कि दिवाली तक किसी भी परिस्थिति में शहर में एक हॉल को आर्ट गैलरी के रूप में तैयार किया जाएगा, प्रतियोगिता का परीक्षण प्रो. महेश क्षीरसागर, विद्या सागर, वैशाली टाकलकर, प्रो स्वाती देशपांडे व प्रो महेंद्र खाजेकर ने किया।

परिणामों की घोषणा वैशाली ने की, जबकि परिचय व आभार निकम ने माना। आयोजन में प्रो देवेंद्र पोटदुखे, भारत पुसे, सचिन लवेरा, सुनील गोरे व सुरेश देशपांडे ने विशेष मेहनत की ग्रुप ए में प्रथम आदित्य काचवेवार, द्वितीय, प्रद्युगन अंजनकर व तृतीय, सावनी बड़े। उत्तेजनार्थ में अन्वी खोड़े, ईशावरी चलवारी, आराध्या चाफले व सुशांत गोटे

ग्रुप बी में प्रथम, शिवानी राजगुरू, द्वितीय, सोहम गोरे व तृतीय, रुद्रानी देशपांडे। उत्तेजनार्थ मृणाल कुमार, सावित्र वाकले, मृणाल वाढेकर व आदित्य अरख। ग्रुप सी में प्रथम, सुप्रिया चव्हाण, द्वितीय, मच्छिंद्र भोई व तृतीय, रवींद्र वाकले। उत्तेजनार्थ में विनोद भोरे, अतुल पवार, अनिकेत शिंदे व राधा अंजनकर शामिल रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com